खरगोन में मोहर्रम की सात तारीख पर मंगलवार को रंगरेजवाड़ी और खसखसवाड़ी क्षेत्र के अखाड़े निकाले गए। इस दौरान युवाओं ने शौर्य करतब दिखाए। कई लोगों ने मन्नतें उतारीं और रेवड़ियां व रंगीन सूत के धागे खरीदे। जगह-जगह शरबत के स्टॉल भी लगाए गए। दोपहर 12 बजे रंगरेजवाड़ी मोहल्ले का अखाड़ा कलीम भाई, मोहसिन, सादिक और अनवर के नेतृत्व में झंडा चौक से निकला। यह मोहन टॉकीज क्षेत्र, रामेश्वर टॉकीज, तलाई मार्ग, बावड़ी बस स्टैंड, सद्भावना मार्ग और किला गेट से होते हुए शाम को अपने मुकाम पर पहुंचा। अखाड़ा कलाकारों ने इस दौरान शानदार करतब दिखाए। खसखसवाड़ी क्षेत्र का अखाड़ा मम्मू भाई, सल्लू भाई और हुसैन भाई की अगुवाई में निकाला गया। यह बावड़ी बस स्टैंड, सद्भावना मार्ग, किला गेट, झंडा चौक, गुरव दरवाजा, मोहन टॉकीज, रामेश्वर टॉकीज और तलाई मार्ग से होकर खसखसवाड़ी पहुंचा। इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी सदर आरिफ केजीएन, सेक्रेटरी अनस केजीएन, अल्ताफ आजाद, कलीम हाजी और काजिम अली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई सहित अन्य थानों का पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को कुम्हारवाड़ा और तवड़ी मोहल्ले के अखाड़े निकाले जाएंगे।
#महररम #क #सतव #पर #खरगन #म #नकल #परपरक #अखड #यवओ #न #दखए #शरय #करतब #मननत #और #जलस #क #बच #पलस #मसतद #रह #Khargone #News



Post Comment