उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड में मंगलवार को जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन देर रात समाप्त हो गया। यह आंदोलन लगभग छह घंटे तक चला और इसका समापन तब हुआ, जब अपर कलेक्टर अभय सिंह धरना स्थल पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मानपुर बस स्टैंड में आंदोलन का आह्वान किया था। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे तथा एसडीएम हरनीत कौर को मौके पर बुलाने की मांग की। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की एसडीएम के वहां नहीं पहुंचने पर नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। विधायक फुंदेलाल मार्को और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देने से इनकार करते हुए कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया। करीब छह घंटे बाद अपर कलेक्टर अभय सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर उनकी सात सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से उनके सामने रखा। अपर कलेक्टर ने मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने देर रात धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग की गई कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं और किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराया जाए। डीएपी, यूरिया, खाद-बीज की टोकन व्यवस्था समाप्त कर पर्याप्त मात्रा में वितरण सुनिश्चित किया जाए। सभी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिले तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ घरेलू बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाए। फसल विक्रय प्रक्रिया सरल बनाकर समर्थन मूल्य का भुगतान तीन दिन में किया जाए। कृषि उपकरणों पर अधिक सब्सिडी व जीएसटी में राहत देने की भी मांग की गई। वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए और घायलों को 15 लाख रुपए की सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी गई।
#मनपर #म #कगरस #क #छह #घट #धरन #अपर #कलकटर #क #आशवसन #पर #खतम #कसन #क #सतरय #मग #पर #जञपन #दय #Umaria #News



Post Comment