पुलिस के अनुसार संचार नगर(एक्सटेंशन) निवासी 63 वर्षीय महेंद्रसिंह चौहान ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट की है। चौहान बीएसएनएल में पदस्थ रहे है। उन्होंने पुलिस …और पढ़ें
HighLights
- बैंक ऑफ इंडिया के खाते से भी 53 हजार रुपये निकाले गए थे।
- चौहान ने बैंक में शिकायत की और लेनदेन पर रोक लगाई।
- इस तरह की धोखाधड़ी मोबाइल फोन हैक कर की जाती है।
इंदौर। साइबर अपराधियों ने रिटायर बीएसएनएल अधिकारी से 6 लाख 47 हजार रुपये की ठगी कर ली।कनाड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मोबाइल फोन हैक करने का शक है। पुलिस बैंक खातों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार संचार नगर(एक्सटेंशन) निवासी 63 वर्षीय महेंद्रसिंह चौहान ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट की है। चौहान बीएसएनएल में पदस्थ रहे है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 जून को मोबाइल पर दो बार ओटीपी आया था।
शक होने पर खाते का बैलेंस देखा तो आइसीआईसीआई बैंक के खाते 5 लाख 94 हजार रुपये का सात अलग अलग खातों में ट्रांजेक्शन मिला। बैंक ऑफ इंडिया के एक अन्य खाते से भी 53 हजार रुपये निकाले गए थे।
चौहान ने बैंक में शिकायत की और लेनदेन पर रोक लगाई। पुलिस के अनुसार इस तरह की धोखाधड़ी मोबाइल फोन हैक कर की जाती है।
Source link
#इदर #म #मबइल #हक #कर #रटयर #बएसएनएल #अधकर #स #पन #सत #लख #रपए #क #ठग



Post Comment