×
घोड़ी ने नाचने से किया इनकार, तो मालिक ने बेजुबान पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज

घोड़ी ने नाचने से किया इनकार, तो मालिक ने बेजुबान पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज

जुलूस के दौरान घोड़ी को नचाना भारी पड़ गया। पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत कर दी है और उस पर पशु क्रूरता का आरोप लगाया है। घोड़ी को पीटने का वीडियो …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 06:06:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 06:06:11 PM (IST)

घोड़ी का नाचने से इनकार, मालिक ने डंडे मारे। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. इंदौर में गुरुवार रात 12 बजे जुलूस में बेजुबान पर बरसाए डंडे
  2. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज कराई FIR
  3. पशु क्रूरता के आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पंढरीनाथ पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जुलूस के दौरान घोड़ी को नचाना भारी पड़ गया। पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत कर दी है और उस पर पशु क्रूरता का आरोप लगाया है। घोड़ी को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस को शिकायत के साथ यह वीडियो भी सौंपा गया है।

यह पूरा वाकया पंढरीनाथ थाना अंतर्गत नृसिंह बाजार चौराहा का है, जहां प्रियांशू जैन द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

करतब दिखाने के चक्कर में बेरहमी, वीडियो वायरल

प्रियांशू के अनुसार गुरुवार रात करीब 12 बजे जुलूस के दौरान दो युवक सफेद रंग की घोड़ी लेकर आए थे। युवक उसे नचाकर करतब दिखाना चाह रहे थे। भीड़ में खड़ी घोड़ी जब इशारे पर नहीं नाची, तो एक युवक उसे डंडे से मारने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Source link
#घड #न #नचन #स #कय #इनकर #त #मलक #न #बजबन #पर #बरसए #डड #वडय #वयरल #क #बद #कस #दरज

Post Comment