11:32 AM, 28-Jun-2026
क्या है हरगिला आर्मी?
- ‘हरगिला आर्मी’ असम की ग्रामीण महिलाओं का एक समूह है, जो दुर्लभ पक्षी ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क (हरगिला) के संरक्षण के लिए काम करता है।
- इस अभियान की शुरुआत जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने की थी। उन्होंने लोगों के बीच इस पक्षी को लेकर फैली अंधविश्वास और गलत धारणाओं को बदलने का प्रयास किया।
- पहले असम के कई इलाकों में हरगिला पक्षी को अशुभ माना जाता था। लोग इसके घोंसलों वाले पेड़ों को भी काट देते थे।
- पूर्णिमा देवी बर्मन ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें इस पक्षी के संरक्षण से जोड़ा।
- आज हजारों महिलाएं ‘हरगिला आर्मी’ का हिस्सा हैं और पक्षियों के घोंसलों की रक्षा, पेड़ों को बचाने तथा लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।
- इस अभियान की वजह से हरगिला पक्षी की संख्या में सुधार हुआ है और यह संरक्षण का एक सफल सामुदायिक मॉडल बनकर उभरा है।
11:31 AM, 28-Jun-2026
पीएम मोदी ने हरगिला आर्मी की तारीफ क्यों की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में असम की ‘हरगिला आर्मी’ और जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि असम में पाया जाने वाला दुर्लभ पक्षी ‘हरगिला’ प्रकृति को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन लंबे समय तक इसे अशुभ माना जाता था। कई लोग उन पेड़ों को भी काट देते थे, जिन पर इस पक्षी के घोंसले बने होते थे।
प्रधानमंत्री ने बताया कि जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने लोगों की इस सोच को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं और ग्रामीणों को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूक किया। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में महिलाएं इस अभियान से जुड़ती गईं और एक बड़ा सामाजिक बदलाव शुरू हुआ।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हजारों ग्रामीण महिलाएं ‘हरगिला’ पक्षी के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं और उन्हें ‘हरगिला आर्मी’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने अंधविश्वास को पीछे छोड़ते हुए समाज को जागरूक किया और साबित किया कि सही जानकारी से वर्षों पुरानी सोच भी बदली जा सकती है।
11:26 AM, 28-Jun-2026
सस्ती बीमा योजनाओं को पीएम मोदी ने क्यों बताया सुरक्षा कवच?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सस्ती बीमा योजनाएं देश के करोड़ों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक सुरक्षा का कवच पहुंचाना है।
पीएम मोदी ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत केवल 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जो इसकी व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस योजना का वार्षिक प्रीमियम केवल 436 रुपये है, यानी प्रतिदिन लगभग डेढ़ रुपये। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना से अब तक 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं।
11:17 AM, 28-Jun-2026
पीएम मोदी ने की नांदेड़ के परिवार की क्यों सराहना की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि इस परिवार ने अपने घर में शादी के अवसर पर खुशियां बांटने का अनोखा फैसला लिया। परिवार ने गांव के करीब साढ़े तीन हजार लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है, क्योंकि इससे जरूरत के समय किसी परिवार को आर्थिक सहारा मिल सकता है।
11:16 AM, 28-Jun-2026
योग पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने एक बार फिर पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि भारत में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीते, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
11:12 AM, 28-Jun-2026
कौन सी उपलब्धियों ने हर देशवासी को किया गौरवान्वित? पीएम मोदी ने बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि इस महीने भारत ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर हर देशवासी को गर्व है। हाल ही में मुझे कोलकाता में नौसेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहां आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों की डिजाइन और उत्पादन तक,सब कुछ स्वदेशी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा जून के महीने में ही एविएशन में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई। सी-295, ये विमान मेड इन इंडिया है और सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएमएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये सफलताएं देश की आत्मनिर्भर भारत की यात्रा को और मजबूत करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के नागरिकों की मेहनत तथा नवाचार इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं, जो भारत को तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।
10:51 AM, 28-Jun-2026
Mann Ki Baat: ‘समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, योग पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों से संवाद कर रहे हैं। सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्साह है। ‘मन की बात’ पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम माध्यम बन चुका है।
Source link
#Mann #Baat #समदर #स #लकर #आकश #तक #हमर #भरत #सरकषत #और #आतमनरभर #यग #पर #कय #बल #पएम #मद


Post Comment