×
Indore News: इंदौर में घने जंगलों के बीच खूबसूरत डेस्टिनेशन, एडवेंचर के शौकीनों ने इसे खोज निकाला

Indore News: इंदौर में घने जंगलों के बीच खूबसूरत डेस्टिनेशन, एडवेंचर के शौकीनों ने इसे खोज निकाला

बारिश शुरू हो चुकी है और इंदौर के पर्यटक स्थलों पर रौनक आ गई है। बड़ी संख्या में लोग इन दिनों पर्यटक स्थलों पर जाते हैं। इंदौर के आसपास कई पर्यटक स्थल हैं जहां पर न सिर्फ प्राकृतिक रूप से सौंदर्य की भरमार है बल्कि विरासतों और संस्कृति के लिए भी इन सभी जगहों को जाना जाता है। इन्हीं में से एक बेहद खास लोकेशन है नर्मदा एवं खड़ी नदी का संगम। इंदौर के देवगुराड़िया से 80 किमी दूर यह जगह बेहद खास है।

पहुंचने का मार्ग सुगम, 1.5 घंटे की यात्रा

इंदौर बायपास से देवगुराड़िया होते हुए पेडमी जाना पड़ता है। इसके बाद पेड़मी से उदयनगर जाना है। यहां से पीपरी गांव जाएं और फिर सेमली नर्मदा गांव पहुचें। बस यहीं से एक पहाड़ी लगी हुई है और इसी से लगा हुआ है संगम का यह खास स्थान। इंदौर से महज 1.5-2 घंटे में बड़े आराम से यहां पहुचा जा सकता है।

सैलानियों के आकर्षण का नया केंद्र

राइडर्स और पर्यटकों के लिए यह स्थान अभी तक अछूता है। इंदौर के ग्रुप राइड्स आफ राइडर्स के ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव कहते हैं कि बारिश से पहले ही यहां जाना सबसे अच्छा है। बारिश के समय नर्मदा का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है और खतरनाक भी हो जाता है। इस स्थिति में नदी से दूर ही रहना चाहिए। बारिश के दौरान रास्तों पर भी समस्याएं आ सकती हैं। बारिश से ठीक पहले यहां पर पानी एकदम साफ रहता है। यहां पर आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। रास्ता पूरा बना हुआ है और संगम तक गाड़ियां आसानी से आ सकती हैं। अगर आप पहाड़ पर मोटरसाइकिल ले जाना चाहते हैं तो 400 मीटर का ऑफ रोड है बस। प्रकृति के बीच में आते ही पता चलता है कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी है और वो भी अगर पवित्र नर्मदा का हो तो बात ही कुछ और है। गर्मी के मौसम में भी यहां पर चारों तरफ हरियाली है। घने जंगल, नर्मदा और खड़ी नदी का संगम इस स्थान को बेहद शानदार बना देता है।

स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग

ज्ञानदीप ने बताया कि आसपास के गांववाले बेहद सपोर्टिव हैं। वे यहां पर आने वाले इंदौर के लोगों को बेहद सहयोग करते हैं। इस क्षेत्र में कई दुकानें भी हैं जिनसे जरूरत का सामान लिया जा सकता है। यहां पर थोड़ा देर रुककर आसपास के पर्यटक स्थलों का भी आनंद लिया जा सकता है। किसी भी प्रकार की जरूरत पर यहां पर बुनियादी सुविधाएं मिल जाती हैं।

Source link
#Indore #News #इदर #म #घन #जगल #क #बच #खबसरत #डसटनशन #एडवचर #क #शकन #न #इस #खज #नकल

Post Comment