मंत्री विजय शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
खंडवा में प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन मंगलवार को किशोर कुमार सभागार में हुआ। समापन समारोह में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित
.
मंत्री विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर काम हुआ है। लाखों जल संरचनाओं के निर्माण से भू-जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जल संरक्षण के क्षेत्र में खंडवा देश में पहले स्थान पर रहा था और इस बार भी जिला शीर्ष स्थान हासिल कर सकता है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अग्रिम बधाई दी।
कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में हुए जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
सवा चार लाख जल संरचनाएं जनभागीदारी से बनीं
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि मनरेगा में सीमित बजट होने के बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों और ग्रामीणों की भागीदारी से जिले में करीब 4.25 लाख जलग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाएं तैयार की गईं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की उपलब्धि दोहराने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया गया। वहीं नगर निगम खंडवा को जल संरक्षण कार्यों के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर भी बधाई दी।

25 अमृत सरोवर पूरे, सभी विभागों ने लक्ष्य हासिल किया
जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 25 अमृत सरोवर पूरे किए जा चुके हैं। ग्रामीण विकास विभाग समेत सभी विभागों ने अपने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 में भी खंडवा प्रदेश और देश के अग्रणी जिलों में रहेगा।

जल बचाने और पौधे लगाने का संदेश
पंधाना विधायक छाया मोरे ने घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने और पौधरोपण करने की अपील की। महापौर अमृता यादव ने कहा कि नगर निगम ने नई जल संरचनाओं के निर्माण के साथ पुरानी जल संरचनाओं का संरक्षण और जीर्णोद्धार भी कराया है।
#मतर #बलदश #क #शरष #जल #म #रहग #खडव #वजय #शह #न #कह #समहक #परयस #स #बढग #जलसतर #जल #गग #सवरधन #अभयन #क #समपन #Khandwa #News



Post Comment