UP News: अचेत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे महंत नृत्यगोपाल दास, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

UP News: अचेत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे महंत नृत्यगोपाल दास, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे। अस्पताल में उनके भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

उनके स्वास्थ्य को लेकर मेदांता लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक ने बयान जारी किया है। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि महंत  नित्य गोपाल दास जी (आयु: 89वर्ष) को 29 जून 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे मेदांता अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे। प्रारंभिक जांच में उन्हें मूत्र मार्ग संक्रमण (Urinary Tract Infection – UTI) की पुष्टि हुई।

वर्तमान में उनका उपचार मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 24×7 सतत निगरानी की जा रही है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने।

महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया।

उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया। वह 89 वर्ष के हैं और पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

Source link
#News #अचत #अवसथ #म #असपतल #लए #गए #थ #महत #नतयगपल #दस #असपतल #न #दय #हलथ #अपडट

Previous post

कानपुर से 700 किमी का सफर तय कर इंदौर जू आएगा हिप्पोपोटेमस सतीश, 20 हजार लीटर पानी स्प्रे करते हुए लाएंगे यहां

Next post

Welcome to the Jungle: संजय दत्त ने क्यों छोड़ी थी ‘वेलकम टू द जंगल’ डायरेक्टर ने किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म मेें बड़ी स्टारकास्ट मौजूद है। जब इस फिल्म का ऐलान हुआ तो इसमे संजय दत्त भी थे और उन्होंने इसकी शूटिंग भी की लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। अब इस मामले को लेकर वेलकम टू द जंगल के निर्देशक अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि साल 2023 में पहली बार वेलकम टू द जंगल का एलान किया गया था। इसको लेकर मेकर्स की तरफ से एक स्पेशल अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी शामिल रही। इसके बाद मूवीज का फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स ने पेश किया था। जिनमें संजय दत्त की झलक भी देखने को मिली थी।

डायरेक्टर ने बताया कि हमारी फिल्म बीच-बीच में काफी डिले भी हुए और इसी कारण उन्हें डेट के मुश्किलें आने लगीं। उन्हें अपने इलाज के लिए अमेरिका जाना था और अन्य स्टार कास्ट की वजह से उनकी डेट्स मैच नहीं हो सकी, इस वजह से वह हमारी फिल्म की फाइनल कास्ट में नहीं शामिल हो सके।

pc-indianexpress.com
welcome to the jungle, welcome to the jungle cast, sanjay dutt, akshay kumar

Post Comment