इस वजह से एयरपोर्ट रोड, कालानी नगर, 60 फीट रोड व पल्हर नगर क्षेत्र में इस गैस पाइप लाइन से जुड़े दो हजार परिवार प्रभावित हुए और घरों में चूल्हा नहीं ज…और पढ़ें
HighLights
- देर रात तक सुधार कार्य कर लिया जाएगा।
- जिस स्थान पर मेट्रो की पाइलिंग हो रही है।
- गैस पाइप लाइन होने की जानकारी थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीएसएफ परिसर में बन रहे मेट्रो के भूमिगम मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान अवंतिका गैस वितरण पाइप लाइन गुरुवार शाम चार बजे फूट गई।
इस वजह से एयरपोर्ट रोड, कालानी नगर, 60 फीट रोड व पल्हर नगर क्षेत्र में इस गैस पाइप लाइन से जुड़े दो हजार परिवार प्रभावित हुए और घरों में चूल्हा नहीं जला। लोगों को गैस सिलिंडर के इंतजाम करना पड़े।
अवंतिका गैस लि. के विपणन अधिकारी मनीष वर्मा के मुताबिक गुरुवार शाम चार बजे मेट्रो स्टेशन की पाइलिंग के दौरान गैस पाइप लाइन फूटी।
हमारी टीम सुधार में जुटी है। वर्षा के कारण गैस पाइप लाइन का सुधार नहीं किया जा सका। गड्ढे में पानी भरने के कारण हमारी गैस पाइप लाइन सुधार वाहन भी फंस गया। हमारी टीम सुधार कार्य में जुटी है।
देर रात तक सुधार कार्य कर लिया जाएगा। जिस स्थान पर मेट्रो की पाइलिंग हो रही है। उस हिस्से में गैस पाइप लाइन होने की जानकारी मेट्रो प्रबंधन को थी।
रहवासी देवेंद्र इनानी के मुताबिक शाम चार बजे से गैस पाइप की सप्लाई बंद होने के कारण एयरपोर्ट रोड क्षेत्र के हजारों घरों के लोग प्रभावित हुए।
Source link
#इदर #मटर #सटशन #क #पइलग #क #दरन #फट #अवतक #गस #लइन #द #हजर #घर #परभवत #करन #पड #सलडर #क #इतजम



Post Comment