×
अग्निवीरों को नियुक्ति में 20 प्रतिशत आरक्षण देगा मध्‍य प्रदेश, मंदिरों में होमगार्ड होंगे तैनात, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

अग्निवीरों को नियुक्ति में 20 प्रतिशत आरक्षण देगा मध्‍य प्रदेश, मंदिरों में होमगार्ड होंगे तैनात, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

चित्रकूट में सती अनुसुईया मंदिर परिसर, सती अनुसुईया मल्टी फैसिलिटी सेंटर और गुप्त गोदावरी मंदिर परिसर के निर्माण का काम तेजी से पूरा कराएं। मंदाकिनी न…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 12:28:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 12:56:25 AM (IST)

अग्निवीर।

HighLights

  1. मंदाकिनी नदी जोड़ो परियोजना पर उप्र सरकार सहमत।
  2. इस संबंध में अब जल्‍द ही होगी मुख्यमंत्रियों की बैठक।
  3. अपर मुख्य सचिव गृह को अतिशीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में अग्निवीरों को विशेष सशस्त्र बल (आरक्षक पद) की नियुक्ति में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपर मुख्य सचिव गृह को इस संबंध में अतिशीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तरह होमगार्ड्स के पद सृजित कर उनकी तैनाती की जाएगी। इन पर होने वाला व्यय मंदिर समिति वहन करेंगी।

यह निर्देश मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को बैठक में दिए। कहा कि चित्रकूट में सती अनुसुईया मंदिर परिसर, सती अनुसुईया मल्टी फैसिलिटी सेंटर और गुप्त गोदावरी मंदिर परिसर के निर्माण का काम तेजी से पूरा कराएं। मंदाकिनी नदी जोड़ो परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयार है।

जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक महत्व के तीर्थ स्थलों में धर्मशाला, सराय, अन्न क्षेत्र, प्याऊ, पेयजल टंकी, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवन निर्माण के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को रजिस्ट्री शुल्क में छूट, अनुदान या अन्य रियायत के रूप में प्रोत्साहन दिया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शासकीय सेवक कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम छह बजे तक कार्यालय में रहकर अपना काम करें। समय की पाबंदी सबके लिए जरूरी है।

राज्य मंत्रालय, विध्याचल एवं सतपुड़ा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तय समय पर उपस्थिति एवं रवानगी के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की जाए।

#अगनवर #क #नयकत #म #परतशत #आरकषण #दग #मधय #परदश #मदर #म #हमगरड #हग #तनत #मखयमतर #न #दए #नरदश

Post Comment