भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 350 से अधिक युवा भटकने को मजबूर
पूरे घटनाक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा साल 2024 में वर्ग-3 के कुल 818 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। परीक्षा का आयोजन होने के बाद परिणाम भी आ गया और सभी सफल परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच यानी वेरिफिकेशन का काम भी पूरा कर लिया गया। इस बीच मामला कोर्ट में जाने के बाद माननीय हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से करीब 250 अभ्यर्थियों को तो नौकरी पर रख लिया गया, लेकिन 350 से ज्यादा चयनित अभ्यर्थी आज भी अधर में लटके हुए हैं। इन युवाओं के सामने अब दोहरी मुसीबत आ खड़ी हुई है क्योंकि इस प्रक्रिया में उलझे रहने के कारण उन्हें न तो कोई नया रोजगार मिल पा रहा है और न ही वे पुरानी जगह काम कर पा रहे हैं। युवाओं ने प्रबंधन पर तीखा सवाल दागते हुए पूछा है कि अगर विभाग के पास बजट या खाली पद नहीं थे, तो इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन ही क्यों किया गया था।
Source link
#छतर #क #सघरष #परइवट #सकटर #क #पकज #छडकर #पस #क #सरकर #परकष #चयन #क #बद #भ #नह #मल #जवइनग





Post Comment