Pahalgam attack Pakistan News: पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है। अभी भारत सरकार ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तान से कोई सफाई दे रहा है कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। कोई कह रहा है कि इस्लामाबाद को अलर्ट रहना चाहिए।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 23 Apr 2025 09:32:05 AM (IST)
Updated Date: Wed, 23 Apr 2025 12:33:05 PM (IST)
HighLights
- PoK के रावलकोट में रची गई थी साजिश
- लश्कर और जैश के आतंकी हुए थे शामिल
- हमास की स्टाइल में किया गया हमला
एजेंसी, इस्लामाबाद (Pahalgam attack Pakistan News)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में गुस्सा और पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। भारत में उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने एक्स पर पोस्ट अपनी सरकार को अलर्ट पर रहने को कहा है।
इस बीच, खबर है कि पाकिस्तान ने अपनी वायु सेना को अलर्ट पर रखा है। टोही विमान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान को आशंका है कि भारत बालाकोट की तर्ज पर एयर स्ट्राइक कर सकता है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में कहा है कि भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
.jpg)
अब्दुल बासित ने सरकार को किया आगाह
भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने एख्स पर लिखा- मुझे पूरा यकीन है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए इस्लामाबाद हर संभव कदम उठा रहा है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार पाकिस्तान की प्रतिक्रिया बहुत कठोर होगी।
अब्दुल बासित के इस पोस्ट को पाकिस्तान के डर के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है।
Source link
#अमत #शह #बल #आतक #हमल #क #दषय #क #बखश #नह #जएग #पकसतन #म #डर #क #महल
Post Comment