×
मेहंदी रचे हाथों से मां की अंतिम विदाई:  शिवपुरी में बेटे की शादी से एक दिन पहले सांप ने डसा; मवेशियों को चारा डालने गई थीं – Shivpuri News

मेहंदी रचे हाथों से मां की अंतिम विदाई: शिवपुरी में बेटे की शादी से एक दिन पहले सांप ने डसा; मवेशियों को चारा डालने गई थीं – Shivpuri News

शिवपुरी सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रावत परिवार में छोटे बेटे अरविंद रावत की शादी 5 जून को होनी थी। घर में हल्दी-मेहंदी की रस्में चल रही थीं।

.

4 जून को विमला रावत पत्नी वासुदेव रावत गाय-भैंसों को चारा डालने गईं। भूसे के ढेर से चारा निकालते समय वहां छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के दांत इतने गहरे धंसे कि उसे निकलने में समय लगा। जहर तेजी से शरीर में फैला और कुछ ही मिनटों में विमला रावत की मृत्यु हो गई।

अरविंद रावत की बारात रामखेड़ी से सिंहनिवास जानी थी। लेकिन शादी के एक दिन पहले ही मां की अर्थी उठ गई। मेहंदी रचे हाथों से बेटे ने मां की अंतिम क्रिया की। घर में जहां ढोल-ढमाके बज रहे थे, वहां अब मातम छाया है। रिश्तेदार और गांववाले इस घटना से स्तब्ध हैं।

Source link
#महद #रच #हथ #स #म #क #अतम #वदई #शवपर #म #बट #क #शद #स #एक #दन #पहल #सप #न #डस #मवशय #क #चर #डलन #गई #थ #Shivpuri #News

Post Comment