जलूद में चल रहे कामों को देखने के लिए रविवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल जलूद पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदा फेस 4 अमृत 2 परियोजना के अंतर्गत 1650 एमएलडी निर्माणाधीन इंटेक वेल और 180 एमएलडी फेज-1 और फेज-2 इंटेकवेल परियोजनाओं का दौरा किया। नगर निगम कमिश्नर ने बाकी खुदाई कामों में तेजी लाने के लिए एक्स्ट्रा मशीनरी और संसाधनों को तत्काल मोबिलाइजेशन करने और परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद रॉ वाटर मेन पंपिंग मेन पाइपलाइन निर्माण काम को भी देखा। उन्होंने यहां पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और निर्माण की उच्च क्वालिटी बनाए रखने व काम में ज्यादा तेजी लाने को कहा है। निगम कमिश्नर ने बताया कि जनहित से जुड़ी इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और समन्वित रूप से पूरा करना नगर निगम की प्राथमिकता है।
#नगम #कमशनर #न #जलद #म #कम #क #कय #चक #एकसटर #मशनर #और #ससधन #बढ़न #क #कह #बल #सरकष #क #धयन #रख #Indore #News



Post Comment