×
मुंबई में बिगड़े मौसम से थमी हवाई रफ्तार, इंदौर एयरपोर्ट पर कराई गई दो विमानों की लैंडिंग; आधा दर्जन उड़ानें 3 घंटे तक लेट

मुंबई में बिगड़े मौसम से थमी हवाई रफ्तार, इंदौर एयरपोर्ट पर कराई गई दो विमानों की लैंडिंग; आधा दर्जन उड़ानें 3 घंटे तक लेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का असर विमान सेवाओं पर दिखाई दिया। रविवार सुबह खराब मौसम के कारण मुंबई जा रही दो उड़ानों को डायवर्ट कर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। करीब एक घंटे बाद मौसम साफ होने का संकेत मिलने पर दोनों विमान मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा गया। खराब मौसम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई में खराब मौसम के कारण इंडिगो की कोच्चि से मुंबई जा रही उड़ान को डायवर्ट कर इंदौर लाया गया। यह विमान सुबह 11.08 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में 137 यात्री सवार थे, जो मौसम साफ होने तक विमान में ही बैठे रहे।

इसके साथ ही एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही उड़ान भी डायवर्ट होकर इंदौर पहुंची। इस विमान ने सुबह 11.10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान में 106 यात्री सवार थे।

दो विमानों की इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई

एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि मुंबई जाने वाले दो विमानों की इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। मुंबई में मौसम साफ होने के बाद दोनों विमानों को रवाना किया गया।

आधा दर्जन उड़ानें हुईं देरी से संचालित

महाराष्ट्र और गुजरात में तेज वर्षा के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसका असर अन्य शहरों की उड़ानों पर भी देखने को मिला। इंदौर एयरपोर्ट पर भी आधा दर्जन उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं।

दोपहर 12.20 बजे हैदराबाद जाने वाली उड़ान दोपहर 3.20 बजे रवाना हुई। वहीं, दिल्ली की उड़ान एक घंटे और मुंबई की उड़ान तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। मुंबई से सुबह 11.50 बजे आने वाली उड़ान दोपहर 2.20 बजे इंदौर पहुंची। दिल्ली से आने वाली उड़ान भी एक घंटे की देरी से इंदौर पहुंची।

Source link
#मबई #म #बगड #मसम #स #थम #हवई #रफतर #इदर #एयरपरट #पर #करई #गई #द #वमन #क #लडग #आध #दरजन #उडन #घट #तक #लट

Post Comment