×
54 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले:  खंडवा में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले पर सख्ती, रहवासी बोले- अभियान जारी रहे – Khandwa News

54 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले: खंडवा में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले पर सख्ती, रहवासी बोले- अभियान जारी रहे – Khandwa News


खंडवा में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले बाइक चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान जब्त किए गए 54 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस कार्रवाई का तालियां बजाकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस पिछले एक महीने से विशेष अभियान चला रही है। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को रोककर साइलेंसर जब्त किए गए। वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। शोर से परेशान थे शहरवासी स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही कुछ युवक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट और अन्य बाइकों से शहर की सड़कों पर तेज आवाज करते हुए निकलते थे। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और पढ़ाई कर रहे छात्र सबसे ज्यादा परेशान होते थे। कई बार सुनसान सड़कों पर जानबूझकर तेज आवाज निकालकर लोगों को डराने की कोशिश भी की जाती थी। डीएसपी बोले- जागरूक करना भी है उद्देश्य ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। वाहन सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए हैं, दूसरों को परेशान करने के लिए नहीं। उन्होंने वाहन चालकों से कंपनी का मूल साइलेंसर ही इस्तेमाल करने और अवैध मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की। रहवासियों ने कि नियमित अभियान चलाने की मांग शहरवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना है कि यह अभियान सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यदि बिना पूर्व सूचना के शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित कार्रवाई होगी तो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वालों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

#मडफइड #सइलसर #रड #रलर #स #कचल #खडव #म #पटख #जस #आवज #नकलन #वल #पर #सखत #रहवस #बल #अभयन #जर #रह #Khandwa #News

Post Comment