इस मॉडल की पहली परीक्षा 30 जुलाई को दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में होगी। यह सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के का…और पढ़ें
HighLights
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में होगी कांग्रेस के नए संगठन मॉडल की परीक्षा
- राहुल गांधी की पहल पर बूथ और ग्राम स्तर पर किया गया है संगठन सृजन
- बड़े कार्यक्रमों की जगह मतदाताओं से सीधे संवाद के लिए होगी मोहल्ला बैठकें
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस संगठन के सशक्तीकरण के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की पहल पर संगठन सृजन अभियान चलाया। बूथ से लेकर ग्राम स्तर तक समिति बनाने का दावा किया गया। इस मॉडल की पहली परीक्षा 30 जुलाई को दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में होगी। यह सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के कारण रिक्त हुई है। यहां पार्टी अपना कब्जा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरी है। हालांकि, जिला इकाई और भारती के बीच सब कुछ ठीक है, जैसी स्थिति भी नहीं है।
हार की समीक्षा के बाद बदला संगठन का ढांचा, ब्लॉक से लेकर बूथ तक बनीं समितियां
2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कराई गई समीक्षा में संगठन की कमजोरी को बड़ा कारण माना गया। इसे दूर करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता रहे। इसके आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन हुआ।
सभी नेताओं के बीच समन्वय बनाकर जिला कार्यकारिणी बनाई गई। इसी तरह ब्लॉक इकाइयों का गठन हुआ। इन्होंने मिलकर बूथ और पंचायत समितियां बनाईं। यह मॉडल कितना कारगर सिद्ध हुआ, यह दतिया उपचुनाव में पता लगेगा, क्योंकि पार्टी ने यह दावा किया है कि नई टीम को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि प्रत्याशी कौन है। उन्हें तो बस पार्टी के लिए काम करना है।
बड़े आयोजनों की जगह ‘मोहल्ला बैठकें’ होंगी मुख्य हथियार, युवा नेताओं को मिली कमान
प्रदेश इकाई ने तय किया है कि दतिया उपचुनाव में बड़े कार्यक्रम के स्थान पर मोहल्ला बैठकें अधिक से अधिक की जाएंगी। मतदाताओं से सीधा संपर्क और संवाद प्राथमिकता में रहेगा। जातिगत समीकरण के हिसाब से नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह पूरे समय दतिया में ही रहेंगे। सचिन यादव सहित अन्य युवा नेताओं की टीम को भी मैदान में उतारा जा रहा है।
#दतय #उपचनव #म #हग #कगरस #क #पहल #परकष #जलई #क #हग #मतदन #इस #रणनत #पर #सबक #नजर



Post Comment