×
इंदौर में मनचलों को ‘सड़क पर सबक’, युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो शराबी युवकों को भीड़ ने सरेआम कूटा, वीडियो वायरल

इंदौर में मनचलों को ‘सड़क पर सबक’, युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो शराबी युवकों को भीड़ ने सरेआम कूटा, वीडियो वायरल

देर रात एक युवती और स्थानीय रहवासियों ने बाइक सवार दो युवकों की सार्वजनिक पिटाई कर दी।

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 06:24:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 06:24:40 PM (IST)

दो शराबी युवकों को भीड़ ने सरेआम कूटा( एआई फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवती और स्थानीय रहवासियों ने बाइक सवार दो युवकों की सार्वजनिक पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने बाइक से कट मारने के साथ उस पर अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि इस मामले में थाना में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार घटना आस्था टॉकीज के समीप की है। गोमा की फेल निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह काम से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे कट मारा और कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करते हुए आगे बढ़ने लगे। युवती ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद उनके बीच विवाद हुआ और आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान युवती ने एक युवक के कपड़े भी उतार दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

दोनों युवक शराब के नशे में थे

पुलिस के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे। एक युवक मूल रूप से रीवा का रहने वाला है और मनावर स्थित सीमेंट कारखाने में काम करता है, जबकि दूसरा मानपुर के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। दोनों मंदिर दर्शन के लिए इंदौर आए थे।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, लेकिन इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त

Source link
#इदर #म #मनचल #क #सडक #पर #सबक #यवत #पर #अभदर #टपपण #करन #वल #द #शरब #यवक #क #भड #न #सरआम #कट #वडय #वयरल

Post Comment