×
Iran War: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को सताई सुरक्षा की चिंता, क्यों कहा- आप शायद सबसे खतरनाक फ्लाइट में सवार हैं

Iran War: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को सताई सुरक्षा की चिंता, क्यों कहा- आप शायद सबसे खतरनाक फ्लाइट में सवार हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट गया है और दोनों देशों ने एक दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने जब ईरान पर हवाई हमले किए तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्किए में मौजूद थे। बुधवार को जब वे वापस अमेरिका लौट रहे थे तो उन्हें भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताई। यही वजह रही कि उन्होंने अपने एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से बात करते हुए उन्हें अपनी खिड़कियों के पर्दे बंद करने की सलाह दी। 

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा?

जब ट्रंप ने खिड़कियों के पर्दे बंद कराने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘आप इस समय सबसे खतरनाक फ्लाइट में सवार हैं। ये ईरानी पागल लोग हैं। ये हमेशा धमकियां देते रहते हैं और मैं उनकी हिट लिस्ट में पहले नंबर पर हूं। ऐसे में अगर मैं गया तो आप भी जाओगे। हो सकता है कि आप किसी दिन इस पेशे (पत्रकारिता) को ही बदलने पर विचार करने लगें।’

 

ट्रंप को किस बात का था डर?

ईरान की सीमा तुर्किए से मिलती है। ईरान के पास ऐसी कई मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं, जिनकी मारक क्षमता तुर्किए की सीमा तक मार करने के लिए काफी है। यही वजह है कि जब ट्रंप के विमान ने तुर्किए से उड़ान भरी तो अमेरिका को ट्रंप की सुरक्षा की चिंता थी। 

तुर्किए से उड़ान भरने के कुछ समय बाद तक आम नागरिकों के फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन के ट्रांसपोंडर सिग्नल को ट्रैक नहीं कर सके, जिससे संकेत मिला कि चालक दल ने सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। आमतौर पर यह व्यवस्था युद्ध क्षेत्रों जैसे उच्च जोखिम वाले इलाकों में राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान अपनाई जाती है। इससे साफ है कि अमेरिका को कहीं न कहीं ये डर था कि राष्ट्रपति ट्रंप की वापसी के दौरान ईरान उनके विमान को निशाना बना सकता है। 

सुरक्षा वजहों से नए की बजाय पुराने विमान से लौटे ट्रंप

अमेरिका को ईरान के साथ जारी युद्ध के चलते ट्रंप की सुरक्षा की इतनी चिंता है कि राष्ट्रपति ट्रंप, तुर्किए से कतर द्वारा गिफ्ट किए गए नए एयर फोर्स वन विमान की बजाय अपने पुराने एयर फोर्स वन विमान से अमेरिका के लिए रवाना हुए। हालांकि अमेरिका ने ये स्वीकार नहीं किया कि ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से पुराने विमान का इस्तेमाल किया। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि नए विमान में कुछ मिसाइल पहचान और मिसाइल रोधी सुरक्षा प्रणाली मौजूद नहीं हैं। 

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन च्यूंग ने इसे लेकर जारी एक बयान में कहा, ‘नया एयर फोर्स वन अत्याधुनिक विमान है, जिसमें राष्ट्रपति और उनके स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल लगाए गए हैं। जैसा कि राष्ट्रपति हाल में कह चुके हैं, अमेरिका के कई दुश्मनों की नजर उन पर है और इन खतरों से निपटने के लिए हम अपने पास उपलब्ध हर उपाय अपनाते हैं, जिनमें ध्यान भटकाने और भ्रम पैदा करने जैसी रणनीतियां भी शामिल हैं।’



Source link
#Iran #War #ईरन #यदध #क #बच #टरप #क #सतई #सरकष #क #चत #कय #कह #आप #शयद #सबस #खतरनक #फलइट #म #सवर #ह

Post Comment