अपने पति की हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है और उसकी जमानत रद्द करने के लिए मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।
कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है और गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होनी है। सोनम की तरफ से उसके वकील ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि सोनम निर्दोष है। उसे झूठा फंसाया गया है।
सोनम की गाजीपुर में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की गई थी, उसमें आरोप लगाए गए थे कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ राजा की हत्या की साजिश रची थी। राज ने हत्या के लिए अपने तीन साथियों को शिलांग भेजा था। फिर चारों ने मिलकर पहले राजा की हत्या की, फिर उसका शव खाई में फेंक दिया था। यह हत्याकांड देशभर में चर्चित हुआ था। बाद में शिलांग पुलिस ने सबूत एकत्र कर इंदौर आकर चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, जबकि सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।
टाइपिंग मिस्टेक के कारण मिली जमानत
सोनम को जब गिरफ्तार किया गया था तो धाराओं में टाइपिंग मिस्टेक की गई। उसी आधार पर शिलांग की निचली अदालत ने सोनम की जमानत मंजूर कर ली। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने के लिए याचिका लगाई, लेकिन हाईकोर्ट ने भी सोनम की जमानत बरकरार रखी।
अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने सोनम को भी नोटिस जारी किया था। इसके बाद सोनम ने हलफनामा पेश कर खुद को निर्दोष बताया। उसमें कहा गया कि केवल परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है, जबकि उसका हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।
Source link
#Indore #News #रज #रघवश #हतयकडसनम #क #तरफ #स #हलफनम #पश #करट #स #कहमझ #झठ #फसय #गय



Post Comment