इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बेटे-बहू पर अपने बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है।
HighLights
- छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
- किराये के मकान में रहने को मजबूर वृद्ध दंपती
- पुलिस ने बहू-बेटे को थाने बुलाकर काउंसलिंग की थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्कीम-74 निवासी 60 वर्षीय कमलाबाई ने अपने बेटे मुकेश वर्मा (पांडे) और बहू अलका वर्मा (पांडे) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट करते थे। बहू ने झूठे प्रकरण में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी और उन्हें उनके स्वामित्व वाले मकान से बाहर निकाल दिया।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, कमलाबाई अपने पति श्रीराम पांडे के साथ स्कीम-78 के ई-सेक्टर में रहती थीं। दोनों शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आरोप है कि बेटा और बहू उनके साथ गाली-गलौज करते थे। जनवरी में दोनों ने उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। बहू ने श्रीराम पांडे को छेड़छाड़ के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी दी।
Source link
#इदर #म #बजरग #मतपत #स #मरपट #कर #घर #स #नकल #बटबह #पर #कस #दरज



Post Comment