×
भोपाल वासियों के लिए जरूरी खबर: टीटी नगर और न्यू मार्केट समेत 20 इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल वासियों के लिए जरूरी खबर: टीटी नगर और न्यू मार्केट समेत 20 इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर, न्यू मार्केट और आनंद नगर समेत शहर के 20 से अधिक प्रमुख इलाकों में आज यानी सोमवार (13 जुलाई) को बत्ती गुल रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा इन क्षेत्रों में मानसून पूर्व और नियमित मेंटेनेंस का काम किया जाना है, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के काम के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रभावित इलाकों का समय और शेड्यूल:

1. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे कटौती)

– टीटी नगर

– न्यू मार्केट

– 45 बंगलो

– ग्रीन मीडोज कॉलोनी

– रिदम पार्क

– कोरलवुड

– श्रीराम कॉलोनी

– स्नेह नगर

– दीप मोहिनी

– एपी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

2. सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे कटौती)

– आनंद नगर

– पटेल नगर (डी सेक्टर)

– रायसेन रोड

– आईबीडी कैंपस

– इशान कॉलोनी

– गंधर्व कॉलोनी

– ओमेगा कॉलोनी समेत इनसे जुड़े अन्य रहवासी इलाके।

बिजली कटौती की समयावधि को देखते हुए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी के स्टोरेज सहित अपने जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Source link
#भपल #वसय #क #लए #जरर #खबर #टट #नगर #और #नय #मरकट #समत #इलक #म #आज #घट #तक #गल #रहग #बजल

Post Comment