×
छिंदवाड़ा में 5 सूने मकानों के ताले टूटे:  शिव आदित्य रेजिडेंसी में एक घर से 2 लाख की चोरी, चांदी के जेवर और कैश ले गए – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में 5 सूने मकानों के ताले टूटे: शिव आदित्य रेजिडेंसी में एक घर से 2 लाख की चोरी, चांदी के जेवर और कैश ले गए – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर के इमलीखेड़ा स्थित शिव आदित्य रेजिडेंसी में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने डीसी चंद्रवंशी के बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। कॉलोनी के चार अन्य मकानों के भी ताले टूटे मिले हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डीसी चंद्रवंशी कई दिनों से अपने बच्चों से मिलने पुणे गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। मंगलवार सुबह रेजिडेंसी का गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने मकान का ताला टूटा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि कॉलोनी के पांच मकानों के ताले तोड़े गए हैं, जिनमें से एक मकान में चोरी की वारदात हुई है। भाई पहुंचे तो चोरी का पता चला सूचना मिलने पर डीसी चंद्रवंशी के भाई रूप सिंह चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर की जांच की तो अलमारी का सामान बिखरा मिला। 25 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कॉलोनी के अन्य चार मकानों के ताले किसने और किन परिस्थितियों में तोड़े।

#छदवड #म #सन #मकन #क #तल #टट #शव #आदतय #रजडस #म #एक #घर #स #लख #क #चर #चद #क #जवर #और #कश #ल #गए #Chhindwara #News

Previous post

खेल मंत्रालय का हॉकी इंडिया को निर्देश: असुंता लाकड़ा के आरोपों की हो जांच, आंतरिक शिकायत समिति को सौंपा मामला

Next post

इंदौर में साइबर ठगों का बड़ा खेल… मकान बेचकर जमा किए ₹5 लाख उड़ाए, इंस्टाग्राम पर नौकरी के नाम पर भी धोखाधड़ी

Post Comment