राजेंद्र नगर के सुनील मंडलोई साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। हाईटेक अपराधियों ने खाते में 5 लाख रुपये की सेंध लगाई है। रुपये मकान बेच कर जमा किए थे। एफडी …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजेंद्र नगर के सुनील मंडलोई साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। हाईटेक अपराधियों ने खाते में 5 लाख रुपये की सेंध लगाई है। रुपये मकान बेच कर जमा किए थे। एफडी करवाने बैंक गए तो खाता खाली मिला। पुलिस के अनुसार घटना 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच की है। सुनील ने मकान का सौदा कर 5 लाख 25 हजार रुपये 26 फरवरी को एसबीआई के खाते में जमा करवा दिए थे।
एटीएम गुम होने के बाद साफ हुआ खाता, एफडी कराने पहुंचे तो खुला राज
18 अप्रैल को एफडी के लिए बैंक गए तो खाता खाली मिला। बैंक अफसरों ने बताया रुपये 27 फरवरी से 2 अप्रैल के मध्य निकाले गए हैं। ट्रांजेक्शन के लिए एटीएम का उपयोग हुआ है। सुनील ने पुलिस को बताया जनवरी में एटीएम गुम हुआ था। संभवतः ठग ने एटीएम चोरी कर घटना को अंजाम दिया है।
इंस्टाग्राम पर जॉब विज्ञापन के जरिए टास्क फ्रॉड, सुदामा नगर के युवक से ठगी
उधर अन्नपूर्णा पुलिस ने सुदामा नगर निवासी राजीव चौधरी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। राजीव के अनुसार 8 जुलाई को इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखा था। लिंक खोलने पर वॉट्सऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए संदेश आ गया। क्यूआर स्कैन कर सौ रुपये में रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने अलग-अलग टास्क देकर हजार रुपयों की ठगी कर ली।
यह भी पढ़ें- इंदौर से भोपाल के लिए कांग्रेस की ‘साइकिल यात्रा’ शुरू, जीतू पटवारी बोले- हर पेपर लीक के पीछे BJP-RSS
Source link
#इदर #म #सइबर #ठग #क #बड #खल.. #मकन #बचकर #जम #कए #लख #उडए #इसटगरम #पर #नकर #क #नम #पर #भ #धखधड



Post Comment