Aaj Ka Rashifal 15 July: बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें 15 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 July: बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें 15 जुलाई का राशिफल

Rashifal 15 July 2026: बुधवार का दिन ग्रहों की स्थिति और शुभ योगों के प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे भावनात्मक मजबूती, पारिवारिक संबंधों और महत्वपूर्ण फैसलों पर असर देखने को मिल सकता है। वाशि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग कई राशियों के लिए तरक्की, आर्थिक लाभ और नए अवसरों के संकेत दे रहे हैं। हालांकि कुछ जातकों को खर्च, निवेश और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का 15 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल।

Today Prediction Horoscope of 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala

मेष राशि

आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाती नजर आएगी। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं और अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन मेहनत और एकाग्रता का है। पारिवारिक व्यापार में हल्का नुकसान हो सकता है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। वहीं नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

Today Prediction Horoscope of 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

आज का दिन आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग भी बन रहा है। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी और सम्मान मिलने की संभावना है।

Today Prediction Horoscope of 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala

मिथुन राशि

आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नए विचार आपके काम को नई दिशा देंगे। हालांकि बेवजह के विवादों या अनावश्यक बातों में पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी और प्यार से माहौल फिर से खुशनुमा बना देंगे।

Today Prediction Horoscope of 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala

कर्क राशि

आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। काम में बदलाव करने का विचार आएगा, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा फैसला टालना ही बेहतर रहेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनकी सलाह व्यापार में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से फिलहाल बचना ही समझदारी होगी।

Source link
#Aaj #Rashifal #July #बधदतय #और #सरवरथ #सदध #यग #स #खलग #तरकक #क #रह #पढ #जलई #क #रशफल

Previous post

France vs Spain LIVE score, FIFA World Cup 2026 Semifinal: FRA 0-2 ESP; Porro doubles the lead

France captain ‌Kylian Mbappe did not complete Monday’s ⁠final training session before the World ‌Cup semifinal against Spain after ‌suffering a ‌minor ⁠ankle injury during ⁠Les Bleus’ quarter-final win over Morocco.

Mbappe, who was ‌substituted late in France’s 2-0 victory last Thursday, was ‌partly rested during Monday’s session.

However, France coach Didier Deschamps told reporters, “Kylian is fine.”

Asked if Mbappe ‌had trained, he added, “Yes, he trained. He is ⁠allowed to do 10 ⁠minutes in one drill ‌instead of 15.”

#France #Spain #LIVE #score #FIFA #World #Cup #Semifinal #FRA #ESP #Porro #doubles #lead

Next post

Indore News: आपके घर का AC छीन रहा है आंखों की रोशनी, 2050 तक हर दूसरे बच्चे की आंखें होंगी कमजोर

Post Comment