×
जीतू पटवारी का आरोप- ‘हर पेपर लीक के पीछे BJP-RSS का हाथ’, कांग्रेस की साइकिल यात्रा पर लगा ₹2000 का फाइन

जीतू पटवारी का आरोप- ‘हर पेपर लीक के पीछे BJP-RSS का हाथ’, कांग्रेस की साइकिल यात्रा पर लगा ₹2000 का फाइन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। “पीएससी से लेकर नीट तक में धांधली हो रही है। हर पेपरलीक के पीछे भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों के नाम ही सामने आते हैं। सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर और युवाओं को रोजगार से वंचित कर रही है।” कांग्रेस की जेन-जी साइकिल यात्रा को शुरू करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह आरोप लगाए।

मंगलवार सुबह इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से यात्रा शुरू हुई जो बुधवार को भोपाल पहुंचेगी। केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कांग्रेस इस यात्रा के द्वारा उठा रही है।

दिग्गजों ने की साइकिल की सवारी, देवास से सोनकच्छ तक बढ़ी यात्रा की रफ्तार

जेन जी साइकिल यात्रा की शुरुआत में जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, सचिन यादव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, इंदौर संगठन प्रभारी डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे समेत तमाम पार्षद और नेता साइकिल की सवारी करते दिखे।

इंदौर से निकलकर इंदौर के नेता क्षिप्रा तक साइकिल चलाते हुए पहुंचे। वहां से देवास के कांग्रेसी यात्रा में जुड़े। शाम तक यात्रा सोनकच्छ पहुंच चुकी थी। जीतू पटवारी, सचिन यादव समेत कुछ नेता लगातार साइकिल चलाते नजर आए। बाकी नेता कार्यकर्ता थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहे। साइकिल यात्रा रात में आष्टा में रुकेगी और बुधवार सुबह फिर भोपाल के लिए रवाना होगी।

युवाओं के भविष्य के लिए 9 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

जीतू पटवारी ने कहा कि ये कोई सामान्य राजनीतिक यात्रा नहीं है। युवाओं के भविष्य को बचाने का आंदोलन है। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात कर रही है। 90 पेपर लीक हो चुके हैं और 21 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसकी जवाबदेही भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की है। मप्र में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और हजारों पद रिक्त पड़े हैं। मांग कर रहे हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी हो।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक… भितरघात रोकने और जातिगत समीकरण साधने मैदान में उतरे दिग्गज

अब 9 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय छात्र आंदोलन होगा। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि नीट की गड़बड़ी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों की स्मृति में छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जनजागरण करना है।

रैली में शामिल हुए तमाम पदाधिकारी, कचरा फैलाने पर लगा दो हजार का फाइन

साइकिल रैली में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, प्रवक्ता राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, रमेश यादव (उस्ताद), अनिल यादव, दीपक ‘पिंटू’ जोशी, दीपू यादव, अमन बजाज, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान समेत तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। बाद में नगर निगम ने रीगल चौराहे पर कचरा फैलाने पर दो हजार रुपये का स्पॉट फाइन भी लगा दिया। एनएसयूआई प्रभारी रवि दांगी ने फाइन की राशि चुकता की।

#जत #पटवर #क #आरप #हर #पपर #लक #क #पछ #BJPRSS #क #हथ #कगरस #क #सइकल #यतर #पर #लग #क #फइन

Previous post

क्या मानसून सत्र में पारित होगा संशोधन विधेयक?: चिदंबरम ने बताया BJP का प्लान, इंडिया गुट से है कनेक्शन

Next post

इंदौर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 35 हजार भवनों को नोटिस, प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माने तक का प्रावधान

Post Comment