×
टीकमगढ़ पहुंची भाजपा की जन-जल सेवा संकल्प यात्रा:  जिलाध्यक्ष सरोज की स्कूटी पर बैठे विधायक हरिशंकर, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से बरसाए फूल – Tikamgarh News

टीकमगढ़ पहुंची भाजपा की जन-जल सेवा संकल्प यात्रा: जिलाध्यक्ष सरोज की स्कूटी पर बैठे विधायक हरिशंकर, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से बरसाए फूल – Tikamgarh News


सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत चलाई जा रही ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ गुरुवार को टीकमगढ़ जिले में पहुंची। यात्रा के जिले में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। यात्रा ने बल्देवगढ़ तहसील के इमलीघाट गांव से जिले में प्रवेश किया। जिले की सीमा पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में जेसीबी मशीन से यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और रथ पर फूल बरसाए गए। इससे पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया। जिले की सीमा से होते हुए यात्रा नगर परिषद बड़ागांव धसान पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश पूजन किया। इसके बाद यात्रा का विधिवत स्वागत किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा का मकसद जल संरक्षण, स्वच्छता और जन सेवा के संकल्प को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में सेवा और समर्पण का संदेश दे रही है। यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने बताया कि जन जल सेवा संकल्प यात्रा गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। यह यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों से होकर गुजर रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह यात्रा ‘सेवा ही संगठन’, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण (‘एक पेड़ मां के नाम’) और नशामुक्त भारत जैसे संदेशों को लोगों तक पहुंचा रही है। यह सेवा संकल्प यात्रा 10 राज्यों के 193 जिले, 773 तहसील और 1159 गांवों में जाएगी।

#टकमगढ #पहच #भजप #क #जनजल #सव #सकलप #यतर #जलधयकष #सरज #क #सकट #पर #बठ #वधयक #हरशकर #करयकरतओ #न #जसब #स #बरसए #फल #Tikamgarh #News

Previous post

LNIPE में 15 दिन बाद आंदोलन खत्म: प्रभारी रजिस्ट्रार का इस्तीफा स्वीकार, हॉस्टल मैनेजर हटाए गए

Next post

अनऑफिशियन टेस्ट- इंडिया-ए दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट:देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए; तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए 55/2

Post Comment