×
भाई के फेरे से लौट रही बहन की मौत:  रायपुरा के पास बाइक की टक्कर से गिरी महिला, सिर में चोट लगने से तोड़ादम – Bhind News

भाई के फेरे से लौट रही बहन की मौत: रायपुरा के पास बाइक की टक्कर से गिरी महिला, सिर में चोट लगने से तोड़ादम – Bhind News


भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। रायपुरा गांव के पास एक बाइक की टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे 112 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार टेहनगुर गांव निवासी 50 वर्षीय रनौ देवी पत्नी रामपाल तोमर अपने बेटे के साथ ररूआ गांव में अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थीं। बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार से लौटते समय रायपुरा गांव के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। नयागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

#भई #क #फर #स #लट #रह #बहन #क #मत #रयपर #क #पस #बइक #क #टककर #स #गर #महल #सर #म #चट #लगन #स #तडदम #Bhind #News

Previous post

IND vs ENG Playing 11: क्या कुलदीप को मिलेगा मौका? गिल की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता; जानें बदलाव की कितनी संभावना

Next post

इंदौर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष… महिलाओं पर हमला और गाड़ियां फोड़ीं, पुलिस ने 19 लोगों पर दर्ज किया केस

Post Comment