खुडैल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक दूसरे पर हमला कर दिया और गाड़ियांं भी फोड़ दीं। हमले में महिलाएं भी आ गईं। पुलिस ने…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खुडैल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक दूसरे पर हमला कर दिया और गाड़ियांं भी फोड़ दीं। हमले में महिलाएं भी आ गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना ग्राम आठ मील क्षेत्र की है।
मुमताज और आसिफ की शिकायतों पर इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मुमताज पटेल की शिकायत पर आसिफ पटेल, तौसिफ पटेल, अल्लाहनूर, नौशाद, कल्लू, बिसमिल्लाह, शबाना, रुबिना, अख्तर और आशा हातम के खिलाफ केस दर्ज किया है। आसिफ पटेल ने मुमताज, अफसर, रेहाना, परवीन, अरमान, अय्यूब, बबीता, आदिल और आरिफ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
बीमार बुजुर्ग महिला के 25 तोला आभूषण हड़पने के आरोप में भड़का विवाद
टीआइ करणीसिंह शक्तावत के अनुसार कल्लू की बुआ खेरुन बी को बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया था। खेरून की बेटी अनिता ने मां को इलाज के बहाने जबरदस्ती ले जाने और उसके 25 तोला वजनी आभूषण हड़पने का आरोप लगाया। मुमताज को इस बात का पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। दोनों ने थाने में शिकायतें भी कर दीं। मंगलवार को पुनः दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला कर डाला।
यह भी पढ़ें- सावधान! इंदौर में पेटीएम अपडेट करने के नाम पर व्यवसायी का फोन हैक, बैंक खाते से उड़ाए ₹4 लाख
Source link
#इदर #म #द #पकष #म #खन #सघरष.. #महलओ #पर #हमल #और #गडय #फड #पलस #न #लग #पर #दरज #कय #कस



Post Comment