×
‘भास्कर समाधान’ का असर… नर्मदा जल सप्लाई हुई शुरू:  यशस्वी अमित पटेल बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Indore News

‘भास्कर समाधान’ का असर… नर्मदा जल सप्लाई हुई शुरू: यशस्वी अमित पटेल बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Indore News

इंदौर में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार लोगों की जनसमस्याओं का समाधान करा रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है,

.

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)

वार्ड-20 की पार्षद यशस्वी अमित पटेल बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’

वार्ड-20 की प्रिंस सिटी कॉलोनी के रहवासियों ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पिछले दो महीने से नर्मदा का पानी नहीं आ रहा था। लोगों को महंगे दामों पर टैंकर खरीदकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही थी और सप्लाई भी सिर्फ कुछ मिनट के लिए मिल रही थी।

शिकायत पोस्ट होते ही वार्ड-20 की पार्षद यशस्वी अमित पटेल ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराई गई और क्षेत्र में नर्मदा जल सप्लाई बहाल हुई। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

सुखदेव नगर: खाली प्लॉट से हटाया गया कचरा, लोगों को मिली राहत

वार्ड-4 में जैन समाज के उपाश्रय के पास खाली प्लॉट में लंबे समय से कचरा जमा होने की शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई थी। शिकायत के बाद पार्षद ने संज्ञान लिया और मौके पर सफाई कराकर कचरा हटवाया। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।

अंधेरा, हादसे और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे इंदौरवासी

विदुर नगर: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में बढ़ रही परेशानी

वार्ड-79 में हवा बंगला से विदुर नगर चौराहे तक पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी सड़क पर अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द स्ट्रीट लाइट शुरू कराने की मांग की है।

पंचवटी कॉलोनी: टूटे कुएं से मकानों पर खतरा

वार्ड-35 की पंचवटी कॉलोनी निवासी हितेश शर्मा ने समस्या पोस्ट की हैं। उन्होनें बताया कि रणजीत हनुमान मंदिर के पास स्थित कुएं की दीवार टूटने से लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है। इससे आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। रहवासियों ने जल्द सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।

एलआईजी कॉलोनी: टूटा चेंबर बना हादसे की वजह

वार्ड-44 की एलआईजी कॉलोनी के जे सेक्टर निवासी रवींद्र राठोर ने बताया कि सड़क पर चेंबर का ढक्कन टूट जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है। रात के समय यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी कोई राहगीर या वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकता है। जल्द मरम्मत की मांग की गई है।

मेघदूत गार्डन: टूटे झूले और कम रोशनी से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

वार्ड-26 स्थित मेघदूत गार्डन में बच्चों के झूले क्षतिग्रस्त हैं। कई जगह स्लाइड और जालियां टूटी हुई हैं, जबकि प्ले एरिया में पर्याप्त रोशनी भी नहीं है। रहवासियों का कहना है कि इससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने गार्डन की मरम्मत और सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है।

अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया

एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

#भसकर #समधन #क #असर.. #नरमद #जल #सपलई #हई #शर #यशसव #अमत #पटल #बन #आज #क #पबलक #सटर #आपक #शकयत #भ #पहच #सकत #ह #जममदर #तक #Indore #News

Post Comment