×
‘भास्कर समाधान’ का असर… हटा कचरे का ढेर:  श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Bhopal News

‘भास्कर समाधान’ का असर… हटा कचरे का ढेर: श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Bhopal News


भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 71 के न्यू अशोका गार्डन निवासी मनीष जैन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारी रोज उनकी दुकान के सामने कचरा डाल देते थे। कई बार शिकायत और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी देने के बावजूद कचरा नहीं हटाया जा रहा था, जिससे दुकान संचालन और ग्राहकों को परेशानी हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर सफाई कराकर दुकान के सामने जमा कचरा हटवाया। समाधान की पुष्टि भी एप पर की गई, जिससे व्यापारी और आसपास के लोगों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान शारदा नगर: कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने की समस्या हुई दूर वार्ड 79 के शारदा नगर निवासी राजीव साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र से नियमित कचरा टैक्स वसूला जा रहा था, लेकिन कई दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे गलियों में कचरा जमा होने लगा था और लोगों को दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होने के बाद वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत ने संज्ञान लिया और क्षेत्र की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि भी एप पर की गई। सड़क, बिजली और सुरक्षा की समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी कटारा हिल्स: 30 साल से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार वार्ड 85 के कटारा हिल्स निवासी प्रशांत बिल्लोरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र के करीब 500 परिवार पिछले 30 वर्षों से सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़कें कच्ची हैं, जगह-जगह पानी भर जाता है और खुले चैंबर दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। न्यू अशोका गार्डन: ट्रांसफार्मर के कटे तार बने खतरा वार्ड 71 के न्यू अशोका गार्डन निवासी प्रदीप राजपूत ने शिकायत में बताया कि साईं बाबा पार्क के पास ट्रांसफार्मर के तार कटे और खुले हुए हैं। पार्क में रोज बच्चों और बुजुर्गों का आना-जाना रहता है। बारिश के मौसम में करंट फैलने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द तार बदलने की मांग की है। वार्ड 34: टूटा नाला बना हादसों की वजह वार्ड 34 के यादवपुरा निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि चंपा चौराहे पर नाले का हिस्सा टूटा हुआ है। इसी रास्ते से रोज वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने जल्द नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। अयोध्या नगर: स्ट्रीट लाइट नहीं, रातभर रहता है अंधेरा वार्ड 68 के अयोध्या नगर निवासी आशुतोष दीक्षित ने शिकायत में बताया कि सेक्टर-एल की पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी और असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है। आसपास झुग्गी बस्ती होने के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Source link
#भसकर #समधन #क #असर.. #हट #कचर #क #ढर #शरदध #सधर #दब #बन #आज #क #पबलक #सटर #आपक #शकयत #भ #पहच #सकत #ह #जममदर #तक #Bhopal #News

Post Comment