नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में सुबह से बादल छाए रहे और दिन में रुक-रुककर रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। बादलों व वर्षा ने शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत दी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
21 व 22 जुलाई को प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश
गुना, श्योपुरकलां, सतना, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, मैहर, शिवपुरी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मंडला, दमोह, छतरपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, मंदसौर व नीमच।
मौसम प्रणालियों का प्रभाव और इंदौर में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, हमीरपुर, सीधी, रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं एक चक्रवाती हवा का घेरा उत्तर-पूर्वी मप्र व दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती घेरे तक जा रहा है। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, मप्र, दक्षिण राजस्थान और गुजरात होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में 22 व 23 जुलाई को हल्की वर्षा होगी। वहीं 24 जुलाई को शहर में तेज वर्षा होने की संभावना है।
24 जुलाई को इन जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी
इंदौर, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर, नीमच और गुना।
यह भी पढ़ें- ज्योति हत्याकांड फिर चर्चा में… उम्रकैद की सजा पा चुके पति पीयूष को नहीं भेजा सेंट्रल जेल, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Source link
#Indore #Weather #22nd #July #इदर #म #अगल #द #दन #हग #बरश #सभग #क #जल #म #भ #बरसत #क #IMD #अलरट

.jpg?ssl=1)

Post Comment