दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सियासी माहौल गरमा दिया है। वीडियो बड़ौनी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सोमवार और मंगलवार को जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मंत्री के सामने कथित तौर पर कहता सुनाई देता है, “हम लठ्ठ से तक वोट डलवाएंगे… मारपीट करेंगे… पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे।” इसके बाद मंत्री के “अरे वाह” कहते हुए युवक की पीठ थपथपाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक आगे यह भी कहता सुनाई देता है कि, “बाद में ऐसा न हो कि आप हाथ खड़े कर कहो कि बेटा अब तुम अपने हिसाब से देखो।” वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साधा निशाना वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति डर, दबाव और सत्ता पर कब्जा करने की मानसिकता पर आधारित है। वर्मा ने आरोप लगाया कि “लठ्ठ मारो, बंदूक मारो, सत्ता छीन लो” जैसी सोच भाजपा की कार्यशैली बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में ऐसी मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई वायरल वीडियो को लेकर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, चुनावी माहौल के बीच इस वीडियो को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में भी वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
#VIDEO #स #सयसत #गरमई #यवक #बललठठ #स #वट #डलवएग #मतर #रकश #शकल #न #यवक #क #पठ #थपथपई #कगरस #न #लकततर #पर #हमल #बतय #datia #News



Post Comment