×
इंदौर को बदहाल सड़कों से कब मिलेगी मुक्ति, नगर निगम अपर आयुक्त बोले – दो साल में बदल जाएगी शहर की तस्वीर

इंदौर को बदहाल सड़कों से कब मिलेगी मुक्ति, नगर निगम अपर आयुक्त बोले – दो साल में बदल जाएगी शहर की तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पूरे शहर में सड़कें खोेदी पड़ी हैं। सड़क के बीच गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बनाई गई है, समझना मुश्किल है। निगम के विभागों के बीच समन्वय नहीं है। पैचवर्क होने के कुछ दिन बाद ही दूसरा विभाग सड़क खोद देता है। कभी ड्रेनेज के नाम पर तो कभी पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़क को खोदा जाता है। आखिर यह कब तक चलेगा। क्या इंदौर की जनता यूं ही बदहाल सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होती रहेगी। स्थिति में कभी सुधार आएगा या नहीं।

ये सवाल आम पाठकों ने नईदुनिया के साप्ताहिक आयोजन हेलो नईदुनिया में मंगलवार को उठाए। नगर निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने उनके सवालों के जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम पूरा होने के बाद शहर की तस्वीर बदलेगी। काम पूरा होने में कम से कम दो साल और लगेंगे। मास्टर प्लान की सड़कों के साथ-साथ अन्य सड़कों का काम भी चल रहा है। अमृत 2.0 के तहत नर्मदा के चौथे चरण का काम होना है। मास्टर प्लान की सड़कों के निर्माण के साथ-साथ ड्रेनेज, पानी की लाइन भी बिछाई जा रही है। पुराने शहर में काम करने में दिक्कत आती है। इसकी वजह है कि वहां निगम को पुरानी लाइनों को पूरी तरह से बदलना पड़ रहा है।

जनता ने पूछे सवाल

सवाल – स्कीम 87 स्लाइस छह में सड़कें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। शिकायत करने पर बगैर सुनवाई शिकायत बंद कर दी जाती है। – अशोक जैन

  • जवाब – अगर ऐसा है तो हम कार्रवाई करेंगे। आपका क्षेत्र वार्ड 7 के अंतर्गत आता है। सड़कों का पेचवर्क शुरू हो गया है।

सवाल – माणिक बाग ब्रिज की तीसरी भुजा सकरी है और क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह डामर उखड़ रहा है। – गिरधर खंडेलवाल

  • जवाब – नगर निगम की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। ब्रिज को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सवाल – बिचौली मर्दाना से बिचौली हप्सी और बिचौली हप्सी से बंगाली चौराहा तक पूरे बायपास पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। – अशोक अग्रवाल

  • जवाब – ये दोनों हिस्से एनएचएआइ ने नगर निगम को सौंप दिए हैं। निगम दोनों जगह सर्विस लाइन बना रहा है। इसके लिए टेंडर भी स्वीकृत

सवाल – सिरपुर तालाब के पास बने रहे एसटीपी तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। वहां तक पैदल जाना मुश्किल है। – अशोक पाटोदी

  • जवाब – संभवत: एसटीपी के काम के साथ-साथ इस सड़क का टेंडर हुआ है। हम दिखवा लेंगे। अगर टेंडर नहीं हुए हैं तो निगम इस सड़क का भी निर्माण कराएगा।

सवाल – नगर निगम के कचरा वाहन में हूटर लगे हैं। लोग परेशान होते हैं। -निर्लेश तिवारी

  • जवाब – कचरा वाहन में हूटर लगाने की अनुमति नहीं है। हम कार्रवाई करेंगे। शिकायत संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी।

सवाल – अनूप टाकीज के पीछे कांक्रीट सड़क पर तीन बार डामरीकरण हो चुका है। निगम का नुकसान होता है, जनता परेशान होती है। -विष्णु शर्मा

  • जवाब – यह एमआर 9 का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट को नगर निगम ने ले रखा है। हालांकि काम पूरा होने में समय लगेगा। यह सही है कि कांक्रीट की सड़क पर डामर टिकता नहीं है। हमने कांक्रीट के पेचवर्क का काम शुरू कर दिया है।

सवाल – एमआर 9 से एमआर 10 को जोड़ने वाली लिंक रोड का काम अधूरा है। – राधाकिशन

  • जवाब – यहां सीवर लाइन डालना थी, इस वजह से काम लेट हो रहा था। अब स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बन जाएगी।

यह भी कहा अपर आयुक्त ने

  • पुराने क्षेत्र में सड़क निर्माण में दिक्कत आती है। वजह है कि पुरानी लाइनें होती हैं। खोदाई के दौरान पानी और सीवर की लाइनें फूट जाती हैं। कई बार नई लाइनें बिछाना पड़ती हैं।
  • वर्षाकाल के बाद सुभाष मार्ग सड़क और कंडीलपुरा सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
  • नगर निगम ने जेट मिक्स मशीने से पेचवर्क शुरू कर दिया है। असर दो सप्ताह में दिखने लगेगा।
  • जीपीओ से सरवटे के बीच बहुत जल्दी काम शुरू करेंगे। इसके बाद सरवटे से हरसिद्धि तक की सड़क का काम शुरू होगा।

फोरलेन के इंतजार में बदहाल हुआ थांदला-बदनावर हाईवे, दो साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

Source link
#इदर #क #बदहल #सडक #स #कब #मलग #मकत #नगर #नगम #अपर #आयकत #बल #द #सल #म #बदल #जएग #शहर #क #तसवर

Post Comment