कॉलोनी में कुछ लोग हाथी लेकर आए थे। फेरी लगाते हुए दान मांग रहे थे। विजय हाथी को खिलाने के लिए गुड़ लेकर आया था। अचानक हाथी बिफर गया और विजय को सूंड म…और पढ़ें
HighLights
- हाथी ने ऑटो चालक को पटककर कुचला
- चल समारोह में आया हाथी बना काल
- बिफरे हाथी ने रिक्शा चालक की ली जान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदननगर के राजनगर में गुड़ खिला रहे रिक्शा चालक विजय को हाथी ने सूंड में लपेटकर जोरदार पटखनी दे दी। विजय उठता इसके पहले बेकाबू हाथी आगे बढ़ा और छाती पर पैर रखकर खड़ा हो गया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महावत उमेश को हिरासत में ले लिया है।
ऑटो रिक्शा को सूंड में लपेटकर पटका
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। 49 वर्षीय विजय पुत्र लक्ष्मणराव होलकर ऑटो रिक्शा चलाता था। कॉलोनी में कुछ लोग हाथी लेकर आए थे। फेरी लगाते हुए दान मांग रहे थे। विजय हाथी को खिलाने के लिए गुड़ लेकर आया था। अचानक हाथी बिफर गया और विजय को सूंड में लपेट लिया। उसको जमीन पर फेंका और पांव रख दिया।
इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। महावत और साथ आए साधुओं ने हाथी को संभालने का प्रयास किया। जैसे-तैसे विजय को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
इंदौर में एक ऑटो चालक विजय लक्ष्मण राव को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया और पैर रखकर कुचल दिया। ऑटो चालक गुड खिला रहा था pic.twitter.com/aqAGUoMuWO
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 26, 2026
जैन समाज के चल समारोह में शामिल होने आया था हाथी
रहवासियों ने बताया घटना के वक्त करीब आठ साधु साथ चल रहे थे। परिस्थिति देखकर हाथी लेकर निकल गए। लोगों ने पीछा किया और परमानंद अस्पताल के समीप रोक लिया। पुलिस भी मौके पर आ गई। महावत उमेश पुत्र ब्रजभान गोस्वामी को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें- एमपी में अब मुफ्त होगी कान से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच, खरीदे जाएंगे अत्याधुनिक उपकरण, टेंडर प्रक्रिया शुरू
टीआई के अनुसार उमेश ने बताया हाथी निर्मोही अखाड़ा खाक चौक (उज्जैन) का है। रविवार को महावीर नगर में जैन समाज के चल समारोह में शामिल होने आया था। साधु और महावत शाम को ही इंदौर पहुंच गए। खर्चे के लालच में हाथी लेकर घूमने निकले और हादसा हो गया।
उमेश ने बताया विजय शराब के नशे में था और हाथी की सूंड से लिपटने का प्रयास कर रहा था। इससे हाथी भड़का और गुस्से में सूंड में लपेटकर फेंक दिया।
Source link
#इदर #म #हथ #हआ #बकब.. #सड #म #लपटकर #रकश #चलक #क #द #पटखन #छत #पर #पर #रख #गड #खलत #वकत #हआ #हदस #हई #मत



Post Comment