×
15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी इंदौर के किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक सड़क की एक लेन

15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी इंदौर के किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक सड़क की एक लेन

किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़क की एक लेन 15 अगस्त तक चालू हो जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को किला …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 11:30:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 11:30:00 AM (IST)

किला मैदान से जिंसी चौराहा तक बन रही सड़क। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. जिंसी चौराहा से नेमिनाथ चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के काम में तेजी लाने के निर्देश
  2. किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक सड़क की एक लेन निरीक्षण के दौरान महापौर ने दिए निर्देश
  3. किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़क की एक लेन 15 अगस्त तक चालू हो जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़क की एक लेन 15 अगस्त तक चालू हो जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को किला मैदान तिराहा से जिंसी होते हुए नेमिनाथ चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए इसके निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों में से एक है। इस सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा कर उनकी परेशानियां भी जानीं। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि वे ऐसी व्यवस्था करें ताकि निर्माण के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो और यातायात व्यवस्था चलती रहे। महापौर ने सड़क निर्माण के साथ-साथ स्टार्म वाटर लाइन, ड्रेनेज लाइन, जल प्रदाय पाइप लाइन और सीवरेज लाइन के काम की भी समीक्षा की।

जंजीरवाला चौराहा से अटल द्वार तक सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग बंद

इंदौर : नगर निगम द्वारा वीर सावरकर प्रतिमा (जंजीरवाला चौराहा) से अटल द्वार तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान 23 जुलाई से 15 सितंबर तक उक्त मार्ग के बीच में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

जंजीरवाला चौराहा से मणप्पुरम गोल्ड लोन भवन के सामने से जीटीएस होते हुए स्टर्लिंग हाइट्स मार्ग से लक्ष्मी मेमोरियल की ओर आवागमन करें। वहीं, जंजीरवाला चौराहा से पारेख हाइट्स भवन चोइथराम हास्पिटल मार्ग होते हुए लक्ष्मी मेमोरियल की ओर आवागमन करें। वाहन चालकों से अपील है कि कृपया निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें। डायवर्जन संकेतकों का पालन करें। परिवर्तित मार्ग से आवागमन करना ज्यादा सुविधाजनक होगा। निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

इंदौर: जिंसी में सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप, एक तरफ 15 फीट कट रहा मकान तो दूसरी तरफ सिर्फ डेढ फीट

Source link
#अगसत #तक #शर #ह #जएग #इदर #क #कल #मदन #तरह #स #जस #चरह #तक #सडक #क #एक #लन

Post Comment