संसद में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु वेश में किए गए प्रदर्शन को लेकर संत समाज में भारी नाराजगी है। रविवार को टीकमगढ़ के धजरई हनुमान मंदिर में निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने साधु-संतों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका कड़ा विरोध जताया। महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि पप्पू यादव ने संसद जैसे पवित्र स्थान पर साधु-संतों की वेशभूषा धारण कर जिस तरह प्रदर्शन किया, वह देश भर के साधु-संतों का अपमान है। उन्होंने भगवा वस्त्र को त्याग और धर्म का प्रतीक बताते हुए राजनीतिक मंच पर इसके उपयोग को निंदनीय बताया। महंत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पप्पू यादव की संसद सदस्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की। साथ ही, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने का आग्रह किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महंत सीताराम दास ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में कथित चंदा चोरी के मामले को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़ी कमेटी के कुछ राजनीतिक लोगों और कर्मचारियों ने चंदे में गड़बड़ी की है। साधु-संतों का कोई संबंध नहीं महंत ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले से अयोध्या और निर्मोही अखाड़े से जुड़े साधु-संतों का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान कमेटी को तत्काल बर्खास्त कर श्रीराम मंदिर की देखरेख और संचालन का जिम्मा निर्मोही अखाड़े सहित अयोध्या के साधु-संतों को सौंपा जाए। महंत ने बताया कि एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों को आरोपी बनाया है, लेकिन अभी भी कई बड़े नाम जांच से बाहर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसआईटी जल्द ही शेष दोषियों को भी सामने लाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए महंत ने कहा कि योगी सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। इस अवसर पर महंत दयाल दास महाराज, महंत राजेंद्र दास महाराज सहित जिले के कई साधु-संत उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि धर्म और संतों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#पपप #यदव #क #सदसयत #रदद #कर #जल #भजन #क #मग #बदलखड #पठधशवर #न #भगव #वश #पर #जतय #वरध #Tikamgarh #News



Post Comment