‘भास्कर समाधान’ का असर… खुदी सड़क की हुई मरम्मत:  शोभना वीरेंद्र मारण बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Bhopal News

‘भास्कर समाधान’ का असर… खुदी सड़क की हुई मरम्मत: शोभना वीरेंद्र मारण बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक – Bhopal News

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 84 की पार्षद शोभना वीरेंद्र मारण बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 84 के इंद्रस टाउन फेज-2, कोलार निवासी आशीष कुमार द्विवेदी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सीवेज लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई थी, जिससे बारिश में चलना मुश्किल हो गया था और आसपास सीवेज का गंदा पानी जमा हो रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 84 की पार्षद शोभना वीरेंद्र मारण ने संज्ञान लिया और सड़क की मरम्मत कराई। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मिसरोद: पानी से भरे गड्ढे की मरम्मत, हादसे का खतरा टला वार्ड 52 के सलैया-मिसरोद रोड निवासी डॉ. रजनीश चौबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फॉर्च्यून लैंडमार्क फेज-1 के गेट के पास सड़क पर बने गड्ढे में लगातार पानी भरा रहता था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने गड्ढे की मरम्मत कराई। समाधान की पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता डॉ. रजनीश चौबे ने एप पर करते हुए दैनिक भास्कर और संबंधित विभाग का आभार भी व्यक्त किया। जलभराव, अंधेरा और अतिक्रमण की समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी करोंद: नाली नहीं बनने से सड़क पर जलभराव वार्ड 79 के शिव नगर, करोंद निवासी आतिफ खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में नाली नहीं होने के कारण सड़क पर पूरे समय पानी भरा रहता है। नगर निगम की सफाई टीम भी नियमित रूप से नहीं पहुंचती, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायतकर्ता के जल्द समाधान कराने की मांग की हैं। रंभा नगर: छह महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो चुके कई हादसे वार्ड 15 के रंभा नगर, गौतम नगर निवासी जुनैद ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके की स्ट्रीट लाइट पिछले छह महीने से बंद पड़ी है। रात में पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहने से कई लोग नाली में गिर चुके हैं और दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। शिकायत के बावजूद अब तक लाइट चालू नहीं कराई गई है। कान्हा कुंज कॉलोनी: सड़क पर अतिक्रमण कर चार साल से चल रहा निर्माण कार्य झोन-19, वार्ड 81 की कान्हा कुंज कॉलोनी फेज-1 के रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि सार्वजनिक सड़क और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर पिछले चार वर्षों से निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे प्रदूषण और आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हर्षवर्धन नगर: हाईटेंशन लाइन से टकरा रहे पेड़, हादसे का डर वार्ड 30 के हर्षवर्धन नगर निवासी संजय ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में कई बड़े पेड़ों की शाखाएं हाईटेंशन बिजली लाइन तक पहुंच गई हैं। बरसात और तेज हवा के दौरान करंट फैलने या पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों ने नगर निगम और बिजली विभाग से जल्द छंटाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच नागरिकों की आवाज सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

#भसकर #समधन #क #असर.. #खद #सडक #क #हई #मरममत #शभन #वरदर #मरण #बन #आज #क #पबलक #सटर #आपक #शकयत #भ #पहच #सकत #ह #जममदर #तक #Bhopal #News

Previous post

“सेट पर पीता था दारू,मेरी वजह से हुआ शो बंद…”, राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मैं 6 महीने में मरने…

Ram Kapoor Drink Alcohol On Set: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसमें अभिनेता राम कपूर ने भी हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में शो के इविक्शन टास्क के दौरान एक्टर ने अपना तीसरा सीक्रेट बताया और फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली।

राम कपूर ने इस एपिसोड के दौरान खुलासा किया कि साल 2011 में उनका हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं उनके बर्ताव के चलते बंद हो गया था। उन्होंने सेट पर कई बार देरी से आने और साथियों के साथ में बुरा बर्ताव करने के अलावा शराब की लत से जूझने के बारे में भी खुलासा किया।

राम कपूर का तीसरा राज

लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में राम कपूर ने खुलासा किया कि मैंने 27 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है। जिसमें कई सारी फिल्में भी की है और बहुत कुछ काम किया है। फिर भी मेरी पहचान एक ही शो से बन गई थी। जिसका नाम ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ हैं। मैंने पूरी दुनिया से छुपा कर रखा था और मेरी पत्नी को भी नहीं पता था।”

बुरे डिप्रेशन से जूझ चुके हैं राम कपूर

राम कपूर ने बताया कि “शो के वक्त में अपनी जिंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजर रहा था और मेरे वजन के चलते भी मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिला था। मेरी इतनी ज्यादा चर्चा होने लगी थी कि कुछ वक्त के लिए मैं सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन चुका था।”

राम कपूर का 400 से 600 रहता था शुगर लेवल

एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि “मेरा वजन बढ़ता ही जा रहा था और डॉक्टरों ने मुझसे कह दिया था कि मैं बहुत अनहेल्दी हूं। 6 महीने के अंदर मेरी मौत भी हो सकती है और मुझे डायबिटिक स्ट्रोक भी हो सकता है क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन लिया करता था। मेरा शुगर लेवल 400 से 600 के बीच में रहा करता था और मैं दिन में 14 घंटे तक काम भी किया करता था।”

सेट पर दारू पिया करते थे राम कपूर

राम कपूर आगे बताते हैं कि “मैं किसी को भी इस बारे में बताना नहीं चाहता था क्योंकि मुझे बहुत ज्यादा प्यार और पैसा मिल रहा था। मैं यह सब कैसे छोड़ सकता था? मैं बहुत ज्यादा बुरा व्यक्ति बन चुका था और मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे लेट पहुंचता था। हर किसी से बहुत बुरी तरीके से बर्ताव करता था और मैं सेट पर दारू पिया करता था।”

राम कपूर को खुद पर आती है शर्म

राम कपूर ने आगे यह भी बताया कि आज जब वह पीछे मुड़कर खुद को देखते हैं तो उन्हें अपने इस बर्ताव पर बहुत ज्यादा शर्म आती है। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि इसके चलते उनकी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है।

Next post

शेयर में मुनाफे का झांसा देकर इंदौर में निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपये ठगे, दंपती पर एफआईआर

Post Comment