शेयर बाजार में निवेश और 20 से 40 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने एक दंपती के विरुद्ध एफआइआर द…और पढ़ें
HighLights
- रसूखदारों ने महिला और एक अन्य के साथ की धोखाधड़ी
- आरोपी प्रतिष्ठित बैंक से जुड़े बताए जा रहे है। पुलिस अन्य की भूमिका भी जांच रही है
- आरोपियों के खातों को फ्रीज करवा दिया गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शेयर बाजार में निवेश और 20 से 40 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने एक दंपती के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है। आरोपी प्रतिष्ठित बैंक से जुड़े बताए जा रहे है। पुलिस अन्य की भूमिका भी जांच रही है। आरोपियों के खातों को फ्रीज करवा दिया गया है।
एडीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक एसएस पार्क कनाड़िया निवासी अचिरा सान्याल द्वारा खातीवाला टैंक निवासी नितिन जोशी और उनकी पत्नी पारगिता जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी ने एएसआई अनिल पुरोहित और निरीक्षक विजय सिसोदिया से जांच करवाई थी।
शेयर निवेश के नाम पर आरोपितों को 88 लाख रुपये दिए थे
अचिरा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 से 2023 के बीच शेयर निवेश के नाम पर आरोपितों को 88 लाख रुपये दिए थे। आरोपितों ने कहा था कि निवेश की राशि पर 20 से 40 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। आरोपितों ने सिर्फ 56.30 लाख रुपये लौटाए, जबकि 31.70 लाख रुपये अब तक वापस नहीं किए।
अन्य फरियादी से भी 73.50 लाख रुपये हड़प लिए
इसी दौरान एक अन्य फरियादी पं. जय किरण शर्मा भी सामने आए और बताया कि आरोपित दंपती ने उनसे भी 75 लाख रुपये निवेश कराए थे, जिनमें से केवल 1.50 लाख रुपये लौटाए गए और 73.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने अनावेदकों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था तो झूठे बयान दर्ज करवा दिए। शनिवार रात पुलिस ने नीतिन जोशी और परागिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
Source link
#शयर #म #मनफ #क #झस #दकर #इदर #म #नवशक #स #करड #रपय #ठग #दपत #पर #एफआईआर



Post Comment