इंदौर आरटीओ (MP-09) में वाहनों के खास और फैंसी नंबरों की ई-नीलामी का अनोखा रिकॉर्ड बना है। 2022 में ऑनलाइन ऑक्शन शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि …और पढ़ें
HighLights
- 108 VIP नंबरों पर लगी बोली, 4 साल में पहली बार 58 मिनट ज्यादा चली नीलामी
- इंदौर आरटीओ (MP-09) में वाहनों के खास और फैंसी नंबरों की ई-नीलामी का अनोखा रिकॉर्ड बना
- आम दिनों में सामान्यतः 80 से 90 नंबरों के लिए ही आवेदन आते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । इंदौर आरटीओ (MP-09) में वाहनों के खास और फैंसी नंबरों की ई-नीलामी का अनोखा रिकॉर्ड बना है। 2022 में ऑनलाइन ऑक्शन शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि गुरुवार शाम 5 बजे बंद होने वाली बोली लगातार चलते रहने के कारण 5.58 बजे (58 मिनट अतिरिक्त) तक जारी रही।
श्रावण मास और आगामी त्योहारों (रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव) को देखते हुए ‘MP09 BV’ सीरीज में 108 फैंसी नंबरों पर बोली लगी। आम दिनों में सामान्यतः 80 से 90 नंबरों के लिए ही आवेदन आते हैं।
कौन-सा नंबर कितने में बिका
- 0001 : 1.68 लाख (बेस प्राइस : 1 लाख)
- 0007 : 75,000
- 5555 : 66,000
- 0002, 0005, 0009 : 50,000 प्रत्येक (बेस प्राइस : 50 हजार)
- 1111 : 35,500
- 0900 : 29,500
- 0021 : 29,000
- 9999 : 28,000
- 7777 : 25,000
वीआईपी नंबरों का बेस प्राइस गणित (कैटेगरी अनुसार)
- 0001 : 1 लाख
- 0002 से 0009 : 50,000
- 0010 से 0099 : 25,000
- 0100 से 0999 : 15,000
(नोट: आरटीओ की हर नई सीरीज में 419 से 429 वीआईपी/खास नंबरों को नीलामी की श्रेणी में रखा जाता है।)
10 हजार से 14 लाख तक बिक चुका है ‘0001’ नंबर
इंदौर आरटीओ में ‘0001’ नंबर का क्रेज हमेशा से रहा है। पूर्व में यह नंबर 14 लाख तक की उच्चतम बोली में बिका है, जबकि 2.5 लाख से 9 लाख तक में भी कई बार बिका। एक बार फोर-व्हीलर श्रेणी में कोई आवेदन न आने पर टू-व्हीलर के आवेदक को यह नंबर महज 10 हजार (बेस प्राइस) में मिल गया था।
गाड़ी के VIP नंबर के शौकीनों के लिए खुशखबरी, MP में अब नहीं खोएगा आपका फेवरेट नंबर
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग गाड़ी मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर ला रहा है। अब वाहन बदलते समय अपना पसंदीदा, लकी या स्टेटस सिंबल वाला पुराना नंबर खोने की चिंता खत्म हो जाएगी। विभाग एक ऐसी सरल व्यवस्था बना रहा है, जिससे आप अपने पुराने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अपनी नई गाड़ी पर आसानी से ट्रांसफर करवा सकेंगे।
बता दें कि पुराने वाहन का नंबर नई गाड़ी पर लेने की सुविधा स्क्रैप पॉलिसी के तहत पहले से मौजूद है, लेकिन इसकी प्रक्रिया अत्यंत जटिल और समय लेने वाली है। इस कारण बहुत कम लोग ही इसका लाभ उठा पाते हैं। अब परिवहन विभाग इस पूरी प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने जा रहा है।
Source link
#इदर #म #लख #रपय #म #बक #हजर #म #तयहर #क #लए #भ #धडलल #स #ह #रह #बकग



Post Comment