दमोह जिले की जबेरा थाना पुलिस ने मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और उनसे लूटा गया माल भी मिल गया है। थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि 5 अगस्त को भाटखमटिया निवासी संदीप राय (28) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 4 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त शुभम साहू के साथ बाइक (MP 20 ND 0372) से जबेरा जा रहा था। दाने बाबा मंदिर के पास बिदारी घाटी पर युवकों ने उनकी बाइक रोकी। आरोपियों ने संदीप की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट की और उसकी जेब से दो मोबाइल, 20 हजार रुपए नकद, कपड़ों का बैग और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने चंदन उर्फ बहेरा (22, जबेरा), ईदूल नवी उर्फ कचरा (26, कटंगी, जबलपुर) और राहुल (21, कटंगी, जबलपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
#मरच #पउडर #डलकर #लट #करन #वल #यवक #गरफतर #जबर #म #द #मबइल #हजर #रपए #और #बइक #क #चब #लकर #भग #थ #Damoh #News



Post Comment