×
दिल्ली के 5 स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बंद, भोपाल से बुकिंग पर भी पड़ेगा असर

दिल्ली के 5 स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बंद, भोपाल से बुकिंग पर भी पड़ेगा असर

स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग बंद रहेगी। भोपाल से भेजने वालों को वैकल्पि…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 11:49:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 11:49:03 AM (IST)

दिल्ली के 5 स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बंद। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली में पार्सल सेवा बंद रहेगी।
  2. नई दिल्ली समेत पांच स्टेशनों पर बुकिंग रोक लागू।
  3. भोपाल स्टेशन से रोज करीब 1600 पार्सल आते-जाते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक रहेगी। इसका असर भोपाल से दिल्ली की ओर पार्सल भेजने वालों पर भी पड़ेगा। भोपाल रेलवे स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन से रोज करीब दो हजार पार्सल बुक किए जाते हैं।

इनमें भोपाल स्टेशन से ही करीब 1600 पार्सल का आवागमन होता है। ऐसे में दिल्ली के लिए पार्सल भेजने वालों को अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

भोपाल से रोज 1600 पार्सल का आवागमन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल स्टेशन से प्रतिदिन करीब 1600 पार्सल बुक होते हैं। इनमें लगभग 900 पार्सल दूसरे शहरों के लिए भेजे जाते हैं, जबकि करीब 700 पार्सल अन्य शहरों से भोपाल आते हैं। इसके अलावा रानी कमलापति स्टेशन से भी बड़ी संख्या में पार्सल बुक किए जाते हैं। दिल्ली प्रमुख गंतव्यों में शामिल है, इसलिए प्रतिबंध का असर पार्सल ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है।

इन पांच स्टेशनों पर रहेगी रोक

12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर पार्सल की बुकिंग और हैंडलिंग नहीं होगी। इसका मतलब है कि इन स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग भी नहीं की जाएगी।

12 अगस्त से पहले कर लें बुकिंग

अगर किसी को जरूरी सामान दिल्ली भेजना है और वह रेलवे पार्सल सेवा का इस्तेमाल करना चाहता है तो 12 अगस्त से पहले बुकिंग करना बेहतर रहेगा। 12 अगस्त से पार्सल बुक होना बंद हो जाएंगे।

दूसरे विकल्पों से भेज सकते हैं सामान

प्रतिबंध के दौरान जरूरी सामान भेजने वालों के लिए डाक विभाग की स्पीड पोस्ट, निजी कूरियर या अन्य लाजिस्टिक सेवाओं का विकल्प मौजूद रहेगा। हालांकि सामान भेजने से पहले संबंधित सेवा की बुकिंग, शुल्क और डिलीवरी समय की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

#दलल #क #सटशन #पर #स #अगसत #तक #परसल #बद #भपल #स #बकग #पर #भ #पडग #असर

Previous post

करोड़ों का काम छोड़कर भागे इंदौर से भागे नाना और भरत पटवारी के साथी, पुलिस को 25 से ज्यादा की तलाश

Next post

जोश हेजलवुड 5 विकेट लेते ही छू लेंगे बड़ा मुकाम, अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के 8 गेंदबाजों के नाम कारनामा

Post Comment