×
इंदौर के एमआर-10 फ्लाईओवर के एक तरफ से निकलने लगे वाहन, सालभर पिछड़ा प्रोजेक्ट

इंदौर के एमआर-10 फ्लाईओवर के एक तरफ से निकलने लगे वाहन, सालभर पिछड़ा प्रोजेक्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर-देवास बायपास पर बन रहे एमआर-10 फ्लाईओवर का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार से फ्लाइओवर का एक हिस्सा वाहनों के लिए खोल दिया। फिलहाल इंदौर से देवास की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाइओवर से निकाला जा रहा है।

इस हिस्से पर करीब सात दिन तक ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद फ्लाइओवर का दूसरा हिस्सा भी यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। दूसरा हिस्सा शुरू होने के बाद एनएचएआई के अधिकारी यातायात व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके आधार पर आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। फ्लाइओवर शुरू होने से एमआर-10 जंक्शन और आसपास के क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

सालभर पिछड़ा प्रोजेक्ट

करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस फ्लाइओवर का निर्माण अगस्त 2023 में शुरू हुआ था। इसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

हालांकि, ट्रैफिक डायवर्शन और फ्लाइऐश से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण काम प्रभावित हुआ। इसके चलते प्रोजेक्ट अगस्त 2025 तक पूरा होना था, जो करीब एक साल पिछड़ गया है।

फ्लाइओवर निर्माण का महत्वपूर्ण काम अक्टूबर 2025 में पूरा हुआ था। उस समय करीब 180 मीटर लंबाई में छह स्पान पर गर्डर लगाए गए थे। इसके बाद स्लैब बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया।

पहले फ्लाइओवर को मई 2026 तक यातायात के लिए शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन एप्रोच रोड का काम धीमा होने के कारण समय-सीमा आगे बढ़ानी पड़ी।

एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि फ्लाइओवर के एक हिस्से से ट्रैफिक शुरू कर दिया है। दो से तीन दिन ट्रायल किया जाएगा। फिर दूसरे हिस्से को वाहनों के लिए खोलेंगे। वे कहते है कि फ्लाइओवर पर छोटे-छोटे काम बचे हुए है।

अभी पूरे जंक्शन का काम बाकी

फ्लाइओवर शुरू होने के बाद अब आठ लेन के अंडरपास का निर्माण तेज होने की उम्मीद है। यहां से विजय नगर, तुलसी नगर, निपानिया क्षेत्र के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन कनेक्शन जोड़ना बाकी है, क्योंकि यह काम सर्विस रोड के हिस्से में किया जाना है।

#इदर #क #एमआर10 #फलईओवर #क #एक #तरफ #स #नकलन #लग #वहन #सलभर #पछड #परजकट

Previous post

IND vs SL: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, कुशल मेंडिस और पाथुम निसांका बाहर

Next post

डेविड मिलर ने किया अपने संन्यास की ‘तारीख का ऐलान’, वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतकर छोड़ देंगे क्रिकेट

Post Comment