×
क्रेडिट कार्ड का बैलेंस बताकर भेजी पीडीएफ, डाउनलोड करते ही 1.10 लाख रुपये गायब, जबलपुर की घटना

क्रेडिट कार्ड का बैलेंस बताकर भेजी पीडीएफ, डाउनलोड करते ही 1.10 लाख रुपये गायब, जबलपुर की घटना

कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक काल आया। काल करने वाले ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का कुछ बैलेंस बाकी है। इसके बाद वह रैना से व्यक्तिगत जानकारी मांग…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 08:50:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:50:33 AM (IST)

साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 10 हजार 67 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली।

HighLights

  1. अनजान नंबर से मोबाइल पर भेजी गई फाइल
  2. डाउनलोड करना पड़ा महंगा
  3. गोहलपुर पुलिस ने शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। क्रेडिट कार्ड का बैलेंस बाकी होने की बात कहकर साइबर ठगों ने एक युवती को फोन किया। अनजान नंबर देखकर युवती ने फोन काट दिया। लेकिन इसी दौरान अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर भी भेजी गई पीडीएफ फाइल पर क्लिक कर दिया।

बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है

पीडीएफ फाइल के डानलोड करते ही युवती के फोन पर उसके साथ आई एपीके फाइल भी डानलोड हो गई और खाते से रुपये पार हो गए। जैन रेजीडेंसी निवासी रैना तामिया महाधिवक्ता कार्यालय में सहायक आयुक्त, लिटिगेशन एवं समन्वय के पद पर पदस्थ हैं। उनका बैंक आफ बड़ौदा की विजय नगर शाखा में खाता है और उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है।

शक होने पर रैना ने फोन काट दिया

कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक काल आया। काल करने वाले ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का कुछ बैलेंस बाकी है। इसके बाद वह रैना से व्यक्तिगत जानकारी मांगने लगा। शक होने पर रैना ने फोन काट दिया। फोन काटने के कुछ देर बाद उसी नंबर से उनके मोबाइल में इंटरनेट मीडिया पर एक पीडीएफ भेजी गई।

अनजान रैना ने पीडीएफ डाउनलोड कर ली

साइबर ठगी के तरीके से अनजान रैना ने पीडीएफ डाउनलोड कर ली। उसके साथ आई एपीके फाइल भी मोबाइल में डाउनलोड हो गई। इसके बाद साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 10 हजार 67 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। ठगी का पता चलने पर रैना ने पुलिस से शिकायत की। गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#करडट #करड #क #बलस #बतकर #भज #पडएफ #डउनलड #करत #ह #लख #रपय #गयब #जबलपर #क #घटन

Previous post

डेविड मिलर ने किया अपने संन्यास की ‘तारीख का ऐलान’, वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतकर छोड़ देंगे क्रिकेट

Next post

10 हार के बाद भी गंभीर को मिश्रा का समर्थन:कहा- कोच के साथ खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेकर रेड-बॉल में समय देना होगा

Post Comment