×
टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड

श्रीलंका की मेजबानी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल के स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया के बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजों के सामने काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं और ऐसे में उनके लिए यह सीरीज बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भले ही भारत के मुकाबले अधिक मजबूत ना हो लेकिन अपने घर पर उनका रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिलता है। वहीं गॉल के मैदान पर श्रीलंकाई स्क्वाड का हिस्सा स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस का सामना करना अब तक किसी भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं रहा है। जयसूर्या और मेंडिस का इस मैदान पर गेंद से काफी जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें दोनों ने मिलकर 150 के करीब विकेट हासिल किए हैं।

जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन जोड़ी बन सकती श्रीलंका का सबसे बड़ा हथियार

भारतीय टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम का सबसे बड़ा हथियार प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस की स्पिन जोड़ी बन सकती है। गॉल के स्टेडियम में प्रभात जयसूर्या का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर 11 टेस्ट मुकाबलों में खेलते हुए 26.62 के औसत से 81 विकेट हासिल किए हैं और उसमें वह 9 बार पारी में जहां 5 विकेट हॉल ले चुके हैं तो दो बार मुकाबले में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है। जयसूर्या के स्पिन जोड़ीदार रमेश मेंडिस ने गॉल के स्टेडियम में अब तक 12 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 26.43 के औसत से 61 विकेट हासिल किए हैं जिसमें वह 5 बार पारी में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं तो वहीं एक बार मैच में 10 विकेट हॉल भी लिया है।

भारतीय टीम ले सकती है तीन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला

गॉल के स्टेडियम में अब तक स्पिन गेंदबाजों का दबदबा यहां की पिच में देखने को मिला है, जिसका अंदाजा भारतीय टीम को भी काफी बेहतर तरीके से है। ऐसे में टीम इंडिया पहले टेस्ट में तीन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला ले सकती है, जिसमें कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ मानव सुथार को मौका मिल सकता है। गॉल के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 5 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं दो मुकाबले भारतीय टीम ने जीते हैं।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद, हमले में कोच की हुई मौत

महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वाड का ऐलान, अयोध्या की हुई स्क्वाड में वापसी

Latest Cricket News


#टम #इडय #क #समन #हग #जयसरयमडस #क #सपन #चनत #गल #क #मदन #पर #जबरदसत #ह #इस #जड #क #रकरड

Previous post

बस में सराफा व्यापारी से 7.5 करोड़ का सोना लूटा: रतलाम में जेवरों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश; 5 आरोपी होने की आशंका – Ratlam News

Next post

शराब पिलाकर मासूमों को चुराने वाले दंपती समेत 5 को 14-14 साल का कठोर कारावास | Court News

Post Comment