उमरिया में सामान्य वन मंडल के तहत 13 वनरक्षकों को वनपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी वनपालों को अब परिक्षेत्र सहायक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश डीएफओ उमरिया द्वारा जारी किया गया है। उनकी नवीन पदस्थापना पाली, घुनघुटी, उमरिया, चंदिया और नौरोजाबाद वन परिक्षेत्रों में की गई है। इस कदम से वन क्षेत्रों में अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ेगी। माना जा रहा है कि इस पुनर्गठन से जंगल की सुरक्षा, गश्ती और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कार्यों को मजबूती मिलेगी। जारी आदेश में पदस्थ किया सुशील बैगा को परिक्षेत्र सहायक पाली रामेश्वर बैगा को चंदनिया परिक्षेत्र घुनघुटी संगीता सिंह को उपवनमंडल पाली रामकुमार बैगा को अमिलिया परिक्षेत्र घुनघुटी अरविंद कुमार सिंह को उमरिया परिक्षेत्र उमरिया अर्चना सिंह को अखड़ार परिक्षेत्र चंदिया देव सिंह परस्ते को बेली परिक्षेत्र पाली उदय भान सिंह को जरहा परिक्षेत्र उमरिया लक्ष्मीकांत गौतम को तामन्नारा परिक्षेत्र उमरिया अभिषेक पांडेय को करकेली परिक्षेत्र उमरिया अजय सिंह को सजनिया परिक्षेत्र नौरोजाबाद मुराद खान को कल्दा परिक्षेत्र नौरोजाबाद धनेन्द्र सराफ को मालाचुआ परिक्षेत्र घुनघुटी
#वनपल #क #परकषतर #सहयक #बनय #उमरय #म #पदननत #क #बद #कई #वन #परकषतर #म #पदसथपन #Umaria #News



Post Comment