इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। भास्कर समाध
.
शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)
वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’
वार्ड 64 के नवलखा रोड, शिवमोती नगर, मंगलमूर्ति धाम निवासी नरेंद्र बाफना ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले ड्रेनेज के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन बाद में मिट्टी डालकर उसे छोड़ दिया गया। बारिश के दौरान सड़क कीचड़ से भर गई, जिससे रहवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद मनीष शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और सड़क की स्थिति दुरुस्त कराई, जिससे रहवासियों को राहत मिली।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
जीवन दीप कॉलोनी: टूटा चैंबर का ढक्कन हुआ ठीक

वार्ड 65 के शहीद भगत कंवर राम सेतु, जीवन दीप कॉलोनी निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र में चैंबर का ढक्कन टूट गया था। इससे हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद कमलेश कालरा ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर चैंबर का ढक्कन दुरुस्त कराया। समाधान की पुष्टि पार्षद ने खुद एप पर की।
आवारा कुत्तों, मलबे, तारों और झुके पेड़ से परेशान इंदौरवासी
अनूप नगर: आवारा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

वार्ड 43 के श्री नगर एक्सटेंशन, अनूप नगर निवासी मुस्तकिम पालवाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गली में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। ये आने-जाने वाले लोगों पर दौड़ते हैं और उनके बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया है। शिकायतकर्ता ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कलानी नगर: लंबे समय से पड़ा मलबा, कई शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं

वार्ड 3 के अन्नेक्स रोड, कलानी नगर चौक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गली में लंबे समय से मलबा पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 20 बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसकी सफाई नहीं हुई है।
विजय नगर: खंभे पर तारों का जंजाल, हादसे का खतरा

वार्ड 32 के सीओ गंधर्व गुरु चौहान मार्ग, अरण्य नगर निवासी राहुल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बिजली के खंभे पर बड़ी संख्या में तार उलझे हुए हैं। आसपास बच्चे भी खेलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार विद्युत विभाग को पहले भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विजयनगर: बिजली के तारों पर झुका पेड़, हादसे की आशंका

वार्ड 31 के विजयनगर पावर हाउस के पीछे, स्कीम 74सी निवासी तृप्ति माहेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बादाम का पेड़ काफी झुककर बिजली के तारों पर फैल गया है। इससे पेड़ गिरने और बिजली के तारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार पेड़ पहले भी दो बार गिर चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।


अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल
‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
#आपक #मलग #समसय #स #आजद #भसकर #समधन #स #सडक #और #चबर #क #समसय #दर #आवर #कतत #और #तर #क #शकयत #पहच #जममदर #तक #आप #भ #पसट #कर #अपन #समसय #Indore #News



Post Comment