×
अपनी ही ‘धरोहर’ नहीं संभाल पा रहा इंदौर नगर निगम, अनदेखी से आवाजाही बंद

अपनी ही ‘धरोहर’ नहीं संभाल पा रहा इंदौर नगर निगम, अनदेखी से आवाजाही बंद

इंदौर नगर निगम ने ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर ‘धरोहर मार्ग’ बनाया था। इसमें क्लाथ मार्केट के पास कांच मंदिर भी आता है।

Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 01:54:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 02:04:41 PM (IST)

धरोहर मार्ग पर इस तरह पार्क हो रहे है वाहन। नईदुनिया

HighLights

  1. निगम ने ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर ‘धरोहर मार्ग’ बनाया था
  2. इसमें क्लाथ मार्केट के पास कांच मंदिर भी आता है, सालों से यह सड़क सब्जी मंडी बन गई है
  3. क्लाथ मार्केट, मारोठिया, इतवारिया के व्यापारियों के वाहन एक पूरी लेन बंद किए हुए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्रिय रहने के बावजूद अपनी ही धरोहर को संभालने में असफल साबित हो रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार ‘धरोहर मार्ग’ अब बदहाल स्थिति में है। इस सड़क का उपयोग अब पार्किंग के लिए किया जा रहा है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है।

इस मार्ग पर नगर निगम ने मंदिर कांप्लेक्स का निर्माण भी किया है, जहां भगवान की मूर्तियों की स्थापना का इंतजार किया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार ‘धरोहर मार्ग’ की सीमेंट की चौड़ी सड़क सालों से सब्जी मंडी बनी हुई है। यहां सब्जियां बिकती हैं और सड़क के बीचों-बीच वाहन पार्क होते हैं। नगर निगम ने पुरानी धरोहरों को सहेजने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए इस सड़क का नाम ‘धरोहर मार्ग’ किया था।

इस सड़क पर ऐतिहासिक कांच मंदिर भी है लेकिन यह सिर्फ नामकरण तक ही सीमित रहा। इस सड़क पर क्लाथ मार्केट, मारोठिया, इतवारिया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों के वाहन पार्क हो रहे हैं।

पार्किंग की वजह से सड़क की एक लेन तो वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद हो गई है। शाम के समय तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस मार्ग के बड़े प्लाटों के नक्शे मंजूर करने पर भी रोक लगा दी गई थी, हालांकि बाद में राहत दे दी गई। सड़क निर्माण से पहले सब्जी वालों को नगर निगम ने वैकल्पिक स्थान भी दिया था, लेकिन वहां शिफ्टिंग ही नहीं हुई।

मंदिर कांप्लेक्स में शिफ्टिंग का इंतजार कर रहे भगवान

नगर निगम ने धरोहर मार्ग के एक मुहाने पर मंदिर कांप्लेक्स बनाया है। दावा किया गया था कि इस कांप्लेक्स में आसपास के मंदिरों को शिफ्ट किया जाएगा, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी मंदिरों के दर्शन का लाभ मिल जाए। कांप्लेक्स तैयार करने पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन एक दशक से तैयार खड़ा यह कांप्लेक्स आज भी मूर्तियों की स्थापना का इंतजार कर रहा है।

कांप्लेक्स की बदहाली का आलम यह है कि पूरे परिसर में गंदगी पसरी पड़ी है। मूर्तियां स्थापित करने के लिए बनाई गई जगह पर सब्जियों के बोरे पड़ रहते हैं। परिसर में जहां-तहां गंदगी पड़ी है। बदबू की वजह से परिसर में खड़े रहना तक मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम का कड़ा एक्शन… मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की अब खैर नहीं, निगम जब्त करेगा मोटर और वसूलेगा भारी जुर्माना

जल्द होगी शिफ्टिंग

मंदिर कांप्लेक्स में मंदिरों को शिफ्ट करने का काम जल्द ही शुरू होगा। जहां तक ‘धरोहर मार्ग’ को अतिक्रमण मुक्त कराने का सवाल है। इस बारे में संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। जल्द ही कार्रवाई होगी। वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर

#अपन #ह #धरहर #नह #सभल #प #रह #इदर #नगर #नगम #अनदख #स #आवजह #बद

Previous post

सरकार 5 साल में खेलों पर ₹36,441 करोड़ खर्चेगी:2036 ओलिंपिक में टॉप-10, 2048 में टॉप-5 आने का टारगेट; पिछली बार 71वां नंबर था

Next post

श्रीलंकाई बल्लेबाज के कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, आउट या नॉट आउट की छिड़ी बहस; देखें VIDEO

Post Comment