नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जीएनएम कोर्स सत्र 2022-23 के उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है जिनके कॉलेज मानकों के अभाव में अनुपयुक्त घोषित किए गए थे।
काउंसिल ने ऐसे छात्रों को दूसरे उपयुक्त संस्थान में शिफ्ट करने के लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि सत्र 2022-23 में कई नर्सिंग कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं और मानकों की कमी पाई गई थी। इसके चलते वहां पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
अब काउंसिल द्वारा शिफ्टिंग प्रक्रिया के जरिए इन छात्रों को मान्यता प्राप्त और उपयुक्त संस्थानों में प्रवेश दिलाया जाएगा, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र बाधित न हो।
इस तरह होगी पूरी प्रक्रिया
– काउंसिल द्वारा 19 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
– पात्र छात्रों को निर्धारित तिथियों के अंदर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।
– समय सीमा निकलने के बाद पोर्टल का लिंक नहीं खोला जाएगा।
– दूसरे राउंड के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त से 21 अगस्त तक किया जा सकेगा।
– रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र 20 अगस्त से 22 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।
– 23 अगस्त को प्रोविजनल अलाटमेंट जारी किया जाएगा।
– चयनित छात्रों को 24 अगस्त से 27 अगस्त के बीच आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन और जमा कराना होगा।
#Nursing #Council #News #जएनएम #क #छतर #क #लए #बड #खबर #अगसत #तक #रजसटरशन #और #क #अलटमट #जन #पर #शडयल



Post Comment