×
इंदौर के राजनगर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों का उत्पात, गलियों में खड़ी कारों के कांच फोड़े

इंदौर के राजनगर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों का उत्पात, गलियों में खड़ी कारों के कांच फोड़े

इंदौर के राजनगर में वाहनों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले भी बदमाशों ने एक पार्षद की कार समेत करीब पांच वाहनों के कांच फोड़ दिए…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:02:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:10:45 AM (IST)

चंदन नगर और मल्हारगंज थाना इलाके में बदमाशों ने कारों के कांच फोड़े। घटना से रहवासियों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. मल्हारगंज थाना क्षेत्र से हंगामा करते हुए आए थे बदमाश
  2. बदमाशों ने राजस्थान पासिंग की कारों को बनाया निशाना
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान कर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया। हुकुमचंद कॉलोनी से निकले बदमाशों ने राजनगर की अलग-अलग गलियों में खड़ी कारों पर पथराव कर दिया। करीब पांच कारों के कांच फोड़कर फरार हो गए।

खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में बदमाशों ने उत्पात मचाया, वहां पुलिस चौकी भी है। वारदात की जानकारी पुलिस को देर शाम मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

रहवासियों के अनुसार, बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों पर पत्थर बरसाए और फरार हो गए। कुछ ही देर में कई वाहनों के कांच टूटे मिले। पुलिस को फिलहाल करीब तीन कारों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में रहवासी एकत्र हो गए और पुलिस से बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की।

पहले भी पार्षद की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़

राजनगर में वाहनों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ माह पहले भी बदमाशों ने एक पार्षद की कार समेत करीब पांच वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर तीन बदमाशों को पकड़ा था। बाद में उन्हें चंदन नगर पुलिस को सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नकली पुलिस : क्राइम ब्रांच का सिपाही बन ठेकेदार को लूटा, ‘बड़े साहब’ की धमकी दी

रविवार की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। टीआई तिलक करोले के अनुसार, बदमाश मल्हारगंज थाना क्षेत्र की हुकुमचंद कॉलोनी से आए थे। बदमाशों ने राजस्थान पासिंग पांच कारों को निशाना बनाया है।

#इदर #क #रजनगर #म #पलस #चक #क #पस #बदमश #क #उतपत #गलय #म #खड #कर #क #कच #फड

Post Comment